महाराष्ट्र में लॉकडाउन: पाबंदी लगने से सड़कें हुईं ऐसी सुनसान, नहीं खुलीं दुकानें, मुंबई मरीन ड्राइव भी सूना
मुंबई। कोरोना महामारी से मचे कोहराम के बीच महाराष्ट्र सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लागू कर दिया। आज वीकेंड लॉकडाउन का कई बड़े शहरों में साफ असर देखा जा रहा है। सुबह के समय से ही राजधानी मुंबई में लॉकडाउन के चलते सड़कें सुनसान और दुकानें बंद दिखीं। दादर की जिस सब्जी मंडी में कल तक हजारों लोग दिख रहे थे, अब वहां भी भीड़ नहीं है। इसके अलावा समुद्र से सटी मुंबई का मरीन ड्राइव भी सूना नजर आ रहा है।
Recommended Video
मरीन ड्राइव की तस्वीरें सामने आई हैं, आप देख सकते हैं कि लोगों का झुंड नहीं नजर आ रहा। एक राहगीर ने कहा कि, प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है। यहां कई शहरों में कोरोना के ज्यादा मरीज मिल रहे थे। बहरहाल, सन्नाटा है।'
राज्य के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में 5,34,603 सक्रिय मरीज हैं। इतने कोरोना मरीज फिलहाल अन्य किसी राज्य में नहीं हैं। कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो भी महाराष्ट्र देश में पहले नंबर पर है।
कोरोना के कहर के चलते सबसे ऊंची प्रतिमा भी बंद
अकेले महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 32,88,540 मामले दर्ज हो चुके हैं। कोरोना के कारण ही यहां 57,329 लोग मारे जा चुके हैं। 2,16,31,258 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। पूरे प्रदेश की आबादी 12,21,53,000 है।