Maharashtra News: नवाब मलिक का हाल जानने पहुंचे अजित पवार, अटकलों का दौर जारी
Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने नवाब मलिक का हाल जाना। दो दिन पहले ही मलिक मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल से छुट्टी होकर घर आए हैं।
Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार राज्य के मंत्री दिलीप वलसे पाटिल और हसन मुश्रीफ के साथ बुधवार को एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक से मिलने पहुंचे। मलिक को 14 अगस्त को ही मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल से छुट्टी होकर घर आए हैं। उसके बाद से ही उनका हाल जानने करीबियों और हितैषियों का तांता लगा है।
बीती 15 अगस्त को अजित पवार गुट का समर्थन करने वाले नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे भी नवाब का हाल लेने उनके घर पहुंचे थे। आपको बता दें कि कथित तौर पर भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े एक मामले में फरवरी 2022 में राज्य के पूर्व मंत्री व एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

जिसके बाद खराब स्वास्थ्य पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में दो महीने की अंतरिम जमानत दी थी। गिरफ्तारी के डेढ़ साल बाद मलिक 14 अगस्त की रात करीब आठ बजे उपनगरीय कुर्ला के अस्पताल से छुट्टी होकर घर पहुंचे। न्यायिक हिरासत में उनका इलाज चल रहा था।
नवाब मलिक का किधर रहेगा झुकाव?
आपको बता दें कि नवाब मलिक, एनसीपी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके जेल में रहते हुए ही एनसीपी में फूट पड़ गई। अजित पवार बीजेपी के साथ चले गए और डिप्टी सीएम का पदभार संभाला। वहीं, शरद पवार ने साफ कहा कि वो बीजेपी के साथ कभी नहीं जाएंगे। अब ऐसे में नवाब मलिक का फैसला देखना होगा कि वो किस तरफ झुकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications