मुंबई पुलिस कमिश्नर को क्यों हटाया गया ? महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने दिया जवाब

मुंबई। एंटीलिया केस में जांच में मुंबई पुलिस के अफसर सचिन वाजे की संलिप्तता सामने आने के बाद दबाव में चल रही महाराष्ट्र सरकार को आखिरकार बुधवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को विदा करना पड़ा था। महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस कमिश्नर से हटाकर होमगार्ड का डीजी बना दिया था। उनकी जगह हेमंत नगराले को मुंबई का नया कमिश्नर बनाया गया था। परमबीर सिंह को हटाए जाने को लेकर पहली बार महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बयान दिया है।

Recommended Video

    Antilia Case: Param Bir Singh हटाने पर Anil Deshmukh ने दिया ये जवाब | वनइंडिया हिंदी
    Parambir Singh

    महाराष्ट्र सरकार में गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने कहा "एनआईए और एटीएस सचिन वाजे केस की पूरी पेशवर तरीके से जांच कर रहे हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से इस लिए ट्रांसफर कर दिया गया ताकि बिना किसी बाधा के जांच हो सके।"

    बता दें कि बुधवार को अनिल देशमुख ने ही ट्वीट कर परमबीर सिंह को हटाए जाने की जानकारी दी थी।

    नागराले बने नए पुलिस कमिश्नर
    परमबीर सिंह की जगह हेमंत नागराले को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वे अब तक महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। पद संभालने के बाद हेमंत नागराले ने कहा था कि "कुछ बुरी घटनाएं हुई हैं जिनकी वजह से मुंबई पुलिस मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। मैं चल रही जांच पर कोई कमेंट नहीं करूंगा। हम मुंबई पुलिस का खोया हुआ गौरव और सम्मान फिर से हासिल करेंगे।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+