अब घरों में नहीं लगेंगे प्रीपेड मीटर, महाराष्ट्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Maharashtra News: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है। शिंदे सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के आम बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
जी हां...शिंदे सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए आम घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से आम जनता राहत मिलेगी।

हालांकि, कमर्शियल संस्थानों में स्मार्ट मीटर का कनेक्शन किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेकर बावनकुले ने दी है। बावनकुले ने बताया कि डिप्टी सीएम व ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह फैसला लिया है।
इस फैसले के तहत स्मार्ट मीटर आम बिजली उपभोक्ताओं के लिए नहीं लगाए जाएंगे। नतीजन अब इन मीटरों को घरों और छोटे व्यवसायों के बजाय विशेष रूप से बड़े औद्योगिक संस्थानों में लगाया जाएगा।
फडणवीस की घोषणा के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि नियमित बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। सरकार के इस फैसले के बाद महाराष्ट्र के लोगों ने राहत की सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications