राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने घटाया वैट, जानिए कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
मुंबई, 22 मई: केंद्र की मोदी सरकार ने रविवार को बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों पर एक्साइज ड्यूटी कम करके आम लोगों को महंगाई से बड़ी राहत दी है। वहीं अब रविवार को महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर वैट में कटौती कर दी। राज्य सरकार ने पेट्रोल के दामों में 2.08 रुपए प्रति लीटर तो डीजल की कीमतों में 1.44 रुपए प्रति लीटर कम कर दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने अपने बयान में कहा गया है कि कटौती को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

Recommended Video
अब सरकार के इस फैसले के बाद महाराष्ट्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार के इस ऐलान के बाद राज्य में अब वैट और एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद पेट्रोल के दाम 109.27 रुपए प्रति लीटर तो डीजल की कीमत 95.84 रुपए प्रति हो गई है। इससे पहले राजस्थान की गहलोत सरकार ने पेट्रोल पर वैट ₹2.48 प्रति लीटर और डीजल पर ₹1.16 प्रति लीटर कम किए है, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिए दी। इधर, केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने कहा कि सरकार की ईंधन पर लगने वाले बिक्री कर में कटौती की कोई योजना नहीं है।
आपको बता दें कि रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान करते हुए बताया था कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर रहे हैं। इससे पेट्रोल के दाम 9.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर कम हो जाएगी। इससे सरकार के राजस्व पर हर साल करीब एक लाख करोड़ रुपए का भार आएगा।












Click it and Unblock the Notifications