महाराष्ट्र सरकार दुर्घटनाओं पर लगाएगी लगाम, सड़क सुरक्षा के लिए मंजूर किए 375.89 करोड़ रुपये
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में बढ़ रहीं दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सड़क सुरक्षा के लिए 375.89 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सड़क सुरक्षा के लिए 375.89 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एक समिति ने बॉम्बे हाई कोर्ट की नियुक्त सड़क सुरक्षा समिति के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
इससे पहले भी सड़क सुरक्षा कोष का इस्तेमाल मुख्य रूप से इंटरसेप्टर वाहन और कुछ गैजेट्स और स्पीड गन खरीदने के लिए किया गया है। अगर आंकड़ों की बात करें तो साल 2016 से 2022 तक महाराष्ट्र में 2,31,906 सड़क हादसों में 91,228 मौतें हो चुकी हैं।

वहीं, पिछले साल महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में 14,883 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का भी निधन हो गया था। इसके बाद सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे।
वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने सड़क सुरक्षा के लिए 375.89 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। जिससे सड़क सुरक्षा समिति के प्रस्तावों पर क्रियान्वन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications