महाराष्ट्र सरकार ने नवी मुंबई, पनवेल और ठाणे को दी स्वच्छ शहरों की मान्यता, सीएम शिंदे ने किया पुरस्कृत
सौंदर्यीकरण और स्वच्छता के मानक को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने नवी मुंबई, ठाणे और पनवेल को स्वच्छ शहरों की मान्यता दी है।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्यव्यापी शहरी विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके परिणाम में नवी मुंबई, ठाणे और पनवेल सौंदर्यीकरण और स्वच्छता के आधार पर विजयी घोषित हुए हैं। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे ने विजयी नगर निगम के आयुक्तों को प्रशस्ति पत्र के साथ धनराशि स्वरूप इनाम दिया
20 अप्रैल को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स आयोजित हुई प्रतियोगिता में नवी मुंबई नगर निगम (NMMC), पनवेल नगर निगम (PMC) ने खूबसूरती और सफाई के लिए पहला स्थान हासिल किया है, जबकि ठाणे नगर निगम (TMC) दूसरे स्थान पर रहा।
इस पुरस्कार समारोह में शामिल हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने एनएमएमसी आयुक्त राजेश नार्वेकर और पीएमसी आयुक्त गणेश देशमुख को पुरस्कार दिए। उन्होंने प्रशस्ति पत्र और 15 करोड़ रुपये की धनराशि भी ईनाम स्वरूप दिए।
इस प्रतियोगिता में नवी मुंबई ने सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है। सफाई के साथ साथ, दीवारों पर पेंटिंग, रिसाइकिल सामग्री से बनी मूर्तियां, फव्वारे, दीवारों पर कविता आदि का उपयोग करके शहर को सुंदर बनाने का प्रयास किया गया, जिसके लिए नवी मुंबई के सौंदर्यीकरण की सराहना भी की गई।
वहीं, पनवेल में वाडले झील के अंतर्राष्ट्रीय मानक संरक्षण और सौंदर्यीकरण को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया।












Click it and Unblock the Notifications