महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को दिया उद्योग रत्न अवार्ड, डिप्टी सीएम फडणवीस भी रहे मौजूद

महाराष्ट्र सरकार ने टाटा ग्रुप प्रमुख रतन टाटा को उद्योग रत्न अवार्ड से नवाजा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस ने उद्योगपति रतन टाटा को उनके आवास पर उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

उद्योगपति रतन टाटा को ये सम्मान आज दिया गया क्योकि अपने खराब स्वास्थ्य के चलते वो कल पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Maharashtra government

इस पुरस्कार समारोह पर बोलते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये महाराष्ट्र में उद्योग रत्न पुरस्कार पहली बार शुरू हुआ है। और पहली बार रतन टाटा जी को देने का ये सौभाग्य प्राप्त हुआ है। साथ ही रतन टाटा ने ये पुरस्कार स्वीकार किया है, इसीलिए उनको बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।

आगे सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये पुरस्कार रतन टाटा को देने की वजह से इस पुरस्कार का ही मान सम्मान बढ़ा है। रतन टाटा और उनके टाटा ग्रुप आज नमक से लेकर एयरलाइन्स और गाड़ियों में उनका काफी योगदान रहा है। टाटा ग्रुप सभी क्षेत्रों में नाम कर रहा है। साथ ही लोगों के दिलों में टाटा ग्रुप के लिए बहुत ही विश्वास है।

रविवार को समारोह में आदर पूनावाला को उद्योग मित्र, गौरी किर्लोस्कर को उद्योगिनी और विलास शिंदे को उत्कृष्ट मराठी उद्यमी के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+