Sunetra Pawar बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, नम आंखों से ली शपथ, अजित पवार के बाद संभाला पद
Maharashtra 1st Women Deputy CM Sunetra Pawar: दिवंगत अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को लोकभवन में शाम पांच बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत उन्हें डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलवाई। महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री पद संभालते ही सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं।
अजित पवार के निधन के 3 दिन बाद नम आंखों से ली शपथ
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश दुर्घटना के तीन दिन बाद शनिवार को सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक दल का नेता चुना। जिसके बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की नम आंखों से ली। पति की दर्दनाक मौत के गम में डूबी सुनेत्रा पवार ने जब शपथ ली तब उनकी आंखों में आंसू झलक पड़ा और आवाज भी साथ नहीं दे रही थी।

शपथ लेने से पहले अजीत पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने से ठीक पहले, सुनेत्रा पवार ने आधिकारिक आवास देवगिरी बंगले में अजीत पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। याद रहे दिवंगत अजित पवार महाराष्ट्र के छह बार डिप्टी सीएम रह चुके हैं।

सुनेत्रा पवार को लड़ना होगा चुनाव
गौरतबल है कि सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण पहले राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे चुकी हैं। सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें अजित पवार के निधन से रिक्त हुई बारामती सीट से उपचुनाव लड़ना होगा।
कौन-कौन रह चुके हैं महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री
1. नासिकराव तिर्पुडे (Nasikrao Tirpude)
पद: महाराष्ट्र के पहले उपमुख्यमंत्री
कार्यकाल: 5 मार्च 1978 - 18 जुलाई 1978
2. सुंदरराव सोलनके (Sundarrao Solanke)
कार्यकाल: 1978 - 1980
विशेष: अलग-अलग सरकारों में उपमुख्यमंत्री रहे
3. रामराव आदिक (Ramrao Adik)
कार्यकाल: 1983 - 1985
4. गोपीनाथ मुंडे (Gopinath Munde)
कार्यकाल: 1995 - 1999
विशेष: भाजपा के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता
5. छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal)
कार्यकाल:
पहला: 1999 - 2003
दूसरा: 2008 - 2009
6. विजयसिंह मोहिते-पाटिल (Vijaysinh Mohite-Patil)
कार्यकाल: 25 दिसंबर 2003 - 1 नवंबर 2004
7. आर. आर. पाटिल (R. R. Patil)
कार्यकाल: 1 नवंबर 2004 - 4 दिसंबर 2008
लोकप्रिय नाम: "आबा"
8. अजित पवार (Ajit Pawar)
कार्यकाल (6 बार उपमुख्मंत्री रह चुके हैं):
2010 - 2012
2012 - 2014
2019 (अल्पकाल)
2019 - 2022
5 दिसंबर 2024 - 28 जनवरी 2026
विशेष: अब तक 6 बार उपमुख्यमंत्री
9. देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)
कार्यकाल: 30 जून 2022 - 5 दिसंबर 2024
10. एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)
कार्यकाल: 5 दिसंबर 2024 - वर्तमान
स्थिति: सेवा जारी
11. सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar)
कार्यकाल: 31 जनवरी 2026 - वर्तमान












Click it and Unblock the Notifications