Maharashtra Exit Poll 2024 Result: मंत्री मुरलीधर मोहोल का महायुति की जीत का दावा, जानिए किस नेता ने क्या कहा

Maharashtra Exit Poll 2024 Result: महाराष्ट्र के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर महायुति की संभावित जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख एजेंसियों के एग्जिट पोल से साफ है कि राज्य की जनता ने एक बार फिर महायुति के पक्ष में मतदान किया है।

मुरलीधर मोहोल ने जनता के फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने एक बार फिर मोदी जी पर अपना भरोसा जताया है।

deepak kesarkar

मंत्री मोहोल ने महायुति की संभावित जीत का श्रेय उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनता के सामने पेश किए गए संकल्प पत्र को दिया। उन्होंने कहा कि हमने अपने काम के जरिए जनता का भरोसा जीता है। हमने अपने संकल्प पत्र में बताया था कि हम आगे क्या करने जा रहे हैं और इसीलिए लोगों ने हम पर अपना विश्वास जताया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना के नेता आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। हम एग्जिट पोल पर सवाल नहीं उठाना चाहते। यह जनता पर निर्भर करता है कि वे इन एग्जिट पोल्स पर कितना विश्वास करना चाहते हैं। लेकिन एक बात स्पष्ट हो गई है कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है।

शिवसेना के नेता आनंद दुबे के इस बयान ने राज्य की राजनीति में विश्वास और उम्मीद का संदेश दिया है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन जिसमें कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी शामिल हैं। उन्होंने पूरे चुनाव अभियान के दौरान बड़े वादों और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी।

वहीं राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि मेरा अनुमान है कि हम 160 सीटों का आंकड़ा पार कर लेंगे और 10-15 निर्दलीय विधायक भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत दादा ने जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

मंत्री केसरकर ने आगे कहा कि हमारी सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का जनता पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। अजीत दादा ने महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। इन प्रयासों ने हमारी स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

एग्जिट पोल के अनुमानों में महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच कड़ी टक्कर दिखने के बावजूद केसरकर के इस बयान ने महायुति खेमे में उत्साह बढ़ा दिया है। 23 नवंबर को आने वाले चुनाव परिणाम यह तय करेंगे कि महाराष्ट्र की सत्ता पर कौन काबिज होगा।

एग्जिट पोल में महायुति की बढ़त

हाल में जारी एग्जिट पोल के नतीजों में महायुति को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। पोल के अनुसार महायुति को 129-159 सीटों पर जीत का अनुमान है। अब सभी की नजरें 23 नवंबर को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। मुरलीधर मोहोल ने विश्वास जताया कि महायुति महाराष्ट्र में एक बार फिर सरकार बनाएगी।

महाराष्ट्र में महायुति की संभावित जीत को लेकर मुरलीधर मोहोल का बयान महा विकास अघाड़ी के साथ चल रही कड़ी टक्कर के बीच आया है। अब यह देखना बाकी है कि एग्जिट पोल के अनुमान अंतिम नतीजों में कितना सही साबित होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+