Maharashtra वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज लागू होंगे बिजली के नए रेट, जानिए आपको कितना होगा फायदा
Maharashtra Electricity Tariff Cut 2026: बिजली बिल से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया और सुनवाई के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने बिजली दरों में कटौती का बड़ा फैसला लिया है। 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले इस फैसले से घरेलू, औद्योगिक और कर्मशियल-तीनों तरह के उपभोक्ताओं को फायदा मिलने वाला है।
स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा ज्यादा फायदा
1 अप्रैल 2026 से स्मार्ट मीटर इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को दिन के समय बिजली इस्तेमाल पर और ज्यादा छूट मिलेगी। पहले जहां प्रति यूनिट 80 पैसे की राहत मिलती थी, अब इसे बढ़ाकर 85 पैसे कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर वाले घरेलू उपभोक्ता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली के उपयोग पर प्रति यूनिट 80 पैसे के बजाय 85 पैसे की विशेष छूट का लाभ उठाएंगे। इससे दिन में बिजली इस्तेमाल करना सस्ता पड़ेगा।

नए टैरिफ से उद्योग और बिजनेसमैन को कितना होगा फायदा?
औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए भी यह फैसला काफी फायदेमंद है। अप्रैल से सितंबर तक उन्हें 15% तक की छूट मिलेगी, जबकि अक्टूबर से मार्च के बीच यह छूट 25% तक रहेगी। इससे उत्पादन लागत कम होगी और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, हाई टेंशन इंडस्ट्रियल ग्राहकों के लिए बिजली दर ₹10.78 से घटाकर ₹10.71 प्रति यूनिट कर दी गई है।
घरेलू उपभोक्ताओं को कितनी सस्ती मिलेगी बिजली?
बिजली दरों में कटौती का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा।
100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों का टैरिफ ₹7.31 से घटकर ₹7.10 प्रति यूनिट हो जाएगा।
100 से 300 यूनिट इस्तेमाल करने वालों के लिए दर ₹13.17 से कम होकर ₹12.94 प्रति यूनिट हो जाएगी।
अगले 5 साल में तक इतनी सस्ती हो जाएगी बिजली
महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग (MERC) ने महावितरण की 2025-26 से 2029-30 तक की पांच-वर्षीय बहु-वर्षीय बिजली दर याचिका को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के तहत, 2030 तक सभी श्रेणियों के लिए बिजली दरें चरणबद्ध रूप से कम होती जाएंगी तथा किसी भी वर्ग में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। सरकार का अनुमान है कि अगले पांच सालों में बिजली दरों में करीब 26% तक की कमी आ सकती है।
इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर को बढ़ावा
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशनों की दर ₹9.50 प्रति यूनिट रखी गई है, जो 2028-29 तक स्थिर रहेगी। वहीं, सोलर पावर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को मिलने वाली रियायतें भी जारी रहेंगी, जिससे लोग साफ और सस्ती ऊर्जा की ओर बढ़ेंगे।
हर वर्ग को होगा फायदा
यह फैसला हर वर्ग के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। जहां आम लोगों को सस्ता बिजली बिल मिलेगा, वहीं उद्योगों का खर्च घटेगा और पर्यावरण को भी फायदा होगा। आने वाले सालों में हर साल दरों में और कमी की योजना से उपभोक्ताओं को लगातार राहत मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications