Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Election: युवा वोटरों को शहरों से बूथों तक पहुंचाने के लिए क्या-क्या पापड़ बेल रहे उम्मीदवार?

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में बुधवार 20 नवंबर, 2024 को कुल 9.70 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से 22.2 लाख वोटर 18 से 19 साल के हैं। इन्होंने पहली बार वोट डाला है। राज्य की 288 सीटों में से इस बार कई सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला दिख रहा है। ऐसे में हर वोट का बहुत ही महत्त्व रहने वाला है।

महाराष्ट्र में इस बार युवा मतदाताओं पर राजनीतिक दल खूब नजरें गड़ाए हुए हैं। इनमें से कई मतदाता बड़े शहरों में छात्र के रूप में उच्च शिक्षा के लिए डटे हुए हैं। वह विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रहे हैं या फिर कोचिंग संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश छात्र महाराष्ट्र के दूर-दराज वाले ग्रामीण इलाकों के हैं।

maharashtra election

युवा वोटरों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की पहल!
इस चुनाव में राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों ने ऐसे छात्रों को मतदान से पहले अपने निर्वाचन क्षेत्रों तक लाने-ले जाने के लिए काफी कोशिशें की हैं। इन दलों ने ऐसे वोटरों को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी ऐसे युवा मतदाताओं पर डोरे डाले गए हैं।

शहरों में पढ़ रहे एक-एक छात्र पर नजर!
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार राहुल ससाने नाम के एक ऐसे ही पीएचडी छात्र ने चुनावी माहौल पर बात की है। शेगांव विधानसभा सीट के मतदाता राहुल कहते हैं,'मुझसे मेरे गांव के एक टीचर ने संपर्क किया था, उन्होंने मुझे घर आने और वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया। पार्टी के कार्यकर्ता की ओर से मुझे वाहन उपलब्ध करवाने का ऑफर दिया या फिर मेरी यात्रा के खर्च को उठाने की बात कही गई है।'

उन्होंने बताया कि 'यह आम बात है, खासकर मराठवाड़ा और अहिल्या नगर के मतदाताओं के लिए। पार्टियां शहरों में मतदाता सम्मेलन आयोजित करती है, आंकड़े जुटाती है और समर्थकों के लिए यात्रा का इंतजाम करवाती है।'

युवा वोटरों से अपने मतदान केंद्र पहुंचने का आह्वान
शिरडी में एक उम्मीदवार के प्रचार अभियान में शामिल युवराज नाम के एक कार्यकर्ता ने मतदाताओं को गोलबंद करने की इस मुहिम के बारे में बताया,'हमारे पास विभिन्न शहरों में मौजूद मतदाताओं के विस्तृत आंकड़े हैं। प्रत्येक संयोजक एक खास इलाके की निगरानी करता है। मैं पुणे में रहने वाले शिरडी के 1,300 रजिस्टर्ड वोटर की लिस्ट मैनेज करता हूं। हम उन्हें लगातार फोन कर रहे हैं और उन्हें वोट डालने की याद दिला रहे हैं। कई वोटर एमपीएससी के प्रतियोगी हैं, जो कोचिंग के लिए पुणे आते हैं।'

छात्रों से यात्रा की सुविधा लेने के लिए गूगल फॉर्म भी भरवाया गया!
अन्य सीटों के लिए भी प्रत्याशियों और पार्टियों के कार्यकर्ता इसी तरह के अभियानों में जुटे हुए हैं। ठाणे में सक्रिय अहिल्यानगर के कमलाकर शेटे कर्जत जामखेड सीट के वोटरों को बुधवार को मतदान में शामिल करवाने के इंतजाम में जुटे हुए थे। उन्होंने इसके लिए गूगल फॉर्म के इस्तेमाल की जानकरी दी।

यात्रा का खर्च बचने से प्रोत्साहित होते हैं युवा वोटर
उनके मुताबिक, 'फॉर्म से वोटरों को यात्रा में सहायता करने के लिए अनुरोध का मौका मिल जाता है। इसमें कोई जबर्दस्ती नहीं है। जो वोटर सिर्फ यात्रा में लगने वाले खर्च की वजह से मताधिकार नहीं कर पाते, उन्हें वोट डालने का मौका मिल जाता है।'

पुणे में छात्रों के अधिकारों के लिए काम करने वाले कुलदीप अंबेडकर इस समय उस्मानाबाद के एक उम्मीदवार के लिए काम कर रहे हैं। उनका कहना है, 'एक विरोधी प्रत्याशी ने एक महीने पहले मतदाताओं के लिए यात्रा का इंतजाम कराया,खासकर मुंबई और पुणे से लोगों को लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करवाई। ये मतदाता मतदान वाले दिन से एक दिन पहले आएंगे, वोट डालेंगे और चाहेंगे तो वापस लौट जाएंगे।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+