Maharashtra chunav 2024: महायुति में कौन होगा सीएम फेस? एकनाथ शिंदे ने किया खुलासा
Maharashtra chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल कर महायुति गठबंधन सत्ता में वापसी करने के लिए आतुर है। इसके लिए महायुति में शामिल भाजपा, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एसीपी जमकर प्रचार कर रही है।
इसके साथ ही सत्तारूढ़ गठबंधन का मुख्यमंत्री के चेहरे और सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। इसी बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महायुति गठबंधन में सीएम का चेहरा कौन होगा इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है।

एबीपी को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया महाराष्ट्र चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। हालांकि चुनाव को देखकर हम काम नहीं करते हैं, चुनाव हो या ना रहे हमारी काम जारी रहता है।
एकनाथ शिंदे ने कहा हमारी महायुति गठगंधन की सरकार को महज दो साल काम करने का मौका मिला और हमारी सरकार ने जो दो साल में राज्य के इंफ्रा प्रोजेक्ट किए हैं, महाराष्ट्र में जो उद्योग लेकर आए हैं, हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं लेकर आए हैं उनके बारे में हम जनता को बताएंगे। चुनाव प्रचार में वोटरों के बीच हम महायुति सरकार के द्वारा दो साल में किए कामों को लेकर जाएंगे।
महायुति गठबंधन की होगी जीत
सीएम शिंदे ने कहा महाराष्ट्र की पिछली महाविकास अघाड़ी के पास ढ़ाई साल तक सरकार थी और हमारी महायुति सरकार के दो सालों के काम की तुलना होने दीजिए और मुझे विश्वास है कि लोग हमारे साथ खड़े रहेंगे और हम आगामी चुनाव में भारी मतों से जीतेंगे और फिर सरकार बनाएंगे।
महायुति की ओर से सीएम चेहरा कौन होगा?
महायुति गठबंधन में सीएम का चेहरा कौन होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा "हमारे महायुति गठबंधन में शामिल तीनों पार्टियों की टीम मिलकर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हम टीम के रूप में पहले चुनाव जीतने के लिए हम काम करेंगे और फिर देखें के कि महायुति की ओर से अगला सीएम कौन होगा?












Click it and Unblock the Notifications