कौन हैं मशहूर फैशन डिजाइनर शाइना एनसी? जिन्हें भाजपा छोड़ते ही शिंदे ने बनाया मुंबा देवी से उम्मीदवार
Maharashtra elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। महाराट्र के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में एक चरण में हो रहे चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता शाइना एनसपी ने अचानक भाजपा छोड़ दी और शिवसेना में शामिल हो गई हैं। एकनाथ शिंदे ने स्वयं उन्हें शिवसेना की सदस्यतया दिलवाई और उन्हें मुंबादेवी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया।
शाइना के भाजपा छोड़ते ही महायुति की सहयोगी पार्टी शिवसेना द्वारा टिकट दिए जाने पर भाजपा में बगावत शुरू हो चुकी है। मुंबादेवी सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक भाजपा के पूर्व विधायक और प्रवक्ता अतुल शाह ने भाजपा छोड़ दी है और निर्दलीय उममीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
आइए जानते हैं आखिर कौन हैं शाइना एनसी जिन्होंने भाजपा छोड़ शिवसेना ज्वॉइन की और पार्टी ज्वॉइन करते ही एकनाथ शिंदे ने उन पर इतना भरोसा क्यों जताया है?

शाइना ने क्यों छोड़ी भाजपा
बता दें शाइना भाजपा की तेजतर्रार प्रवक्ता रही हैं और टीवी डिबेट और मीडिया इंटरव्यू में मजबूती से भाजपा का पक्ष रखती रही हैं लेकिन शाइना ने एक दिन पहले भाजपा छोड़ एकनाथ शिंदे की शिवसेना ज्वॉइन कर ली और शिंदे शिवसेना ने उन्हें मुंबा देवी से उम्मीदवार घोषित कर दिया।
शाइना एनसी ने चुनाव से पहले शिवसेना इसलिए ज्वॉइन की है क्योंकि मुंबा देवी विधानसभा सीट महायुति के सीट बंटवारे में शिंदे की शिवसेना में आई है। इस सीट पर शाइना का मुकाबला कांग्रेस विधायक अमीन पटेल से होगा।
कौन है शाइना एनसी?
शाइना एनसी एक मुंबई ही नहीं भारत की जानी-मानी फैशन डिजाइनर है। मुंबई के पूर्व शेरिफ नाना चुडासामा की बेटी हैं। शाइना का पूरा नाम साइना चूडासामा है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है शाइना का नाम
शाइना एनसी 54 अगल-अलग ढंग से साड़ी पहनाने के लिए जानी जाती हैं। शाइना का नाम सबसे तेज साड़ी पहनाने वाली फैशन डिजाइनर के तौर पर शाइना का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
'क्वीन ऑफ ड्रेप्स' के नाम से मशहूर हैं शाइना
शाइना को 'क्वीन ऑफ ड्रेप्स' के नाम से भी जाना जाता है। शाइना देश की मशहूर हस्तियों को बड़े आयोजनों के लिए साड़ी पहना चुकी हैं।
शायना एनसी के पति कौन हैं?
शाइना एनसी के पति मनीष मुनोत हैं और वो मुंबई के जाने-माने बिल्डर और डेवलेप है। शाइना और मनीष मुनोत ने लवमैरिज की है।
शाइना एनसी का राजनीतिक करियर
शाइना एनसी ने 2004 में भारतीय जनता पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता, कार्यकारी परिषद सइस्य, महाराष्ट भाजपा इकाई कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वहीं अब शिवसेना ज्वॉइन करते ही उन्हें पहली बार विधानभा चुनाव लड़ने का मौका मिला है।
शाइना एनसी की पढ़ाई
शाइना एनसी ने मंबई के जेवियर्स कॉलेज से पॉलटिकल साइंस में डिगी हासिल की है। इसके बाद न्यूयॉर्क फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी से फैशन डिजानिंग का डिप्लोमा लिया है।
सामाजिक कार्यकर्ता शाइना एनसी
शाइना एनसी जानी-मानी सोशल वर्कर भी हैं। शाइना चैरिटी फैशन शो करवाती हैं और अपने दो एनजीओ आई लव मुंबई और जायंट्स वेलफेयर फांउडेशन के माध्यम से समाजसेवा से जुड़े कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।












Click it and Unblock the Notifications