Maharashtra Chunav 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मौजूदा विधायकों पर जताया विश्वास, बनाया उम्मीदवार
Maharashtra assembly election: महराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर, 2024 को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है। मंगलवार को देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की।
मुख्ममंत्री एकनाथ शिंदे की एनसीपी की पहली लिस्ट में शिंदे के अलावा मौजूदा महायुति सरकार के 6 मंत्रियों के नाम शामिल हैं और इस लिस्ट में कई मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में जिन विधायकों के नाम शामिल हैं उनको इस चुनाव में मौका उनकी वर्तमान विधानसभा सीट से ही दिया गया है।

बता दें ये वाे ही विधायक हैं जिन्होंने 2022 में उद्धव ठाकरे के खिलाफ एकनाथ शिंदे का साथ देते हुए शिवसेना से बगावत की थी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना और भाजपा के गठबंधन वाली महायुति सरकार आस्तित्व में आई थी। शिवसेना से 2019 में चुने गए विधायकों ने 2022 में उद्धव की जगह एकनाथ शिंदे को नेतृत्व दे दिया और जिसकी बदौलत एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बन गए।
लोकसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपना कमला दिया और एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री का पद पर रहते हुए राज्य की कमान बाखूबी संभाली।
बता दें एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले भाषण में कहा था "मेरे साथ आए एक भी विधायक हारेंगे नहीं और एक भी विधायक गिरेंगे नहीं, मैं चुनाव जीतने की तकनीक अच्छे से जानता हूं।" वहीं अब शिदें ने अपना साथ देने वाले विधायकों को 2024 के चुनाव में मौका देकर उनकी वफादारी का इनाम देते हुए उन पर भरोसा जताया है।
शिवसेना ने इन मौजूदा विधायकाें को दिया मौका
- जलगांव ग्रामीण से गुलाबराव पाटिल
- संभाजीनगर पश्चिम से संजय शिरसाट
- सिल्लोड से अब्दुल सत्तार
- पाटन से शंभुराज देसाई
- रत्नागिरी से उदय सामंत
- सावंतवाड़ी से दीपक केसरकर
- मालेगांव से दादाजी भुसे
- परांडा से तानाजी सावंत
- माहिम से सदा सरवनकर
ये विधायक मौजूदा शिंदे सरकार में हैं मंत्री
गुलाबराव पाटिल
दीपक केसरकर
अब्दुल सत्तार
शंभूराज देसाई
दादा भुसे
उदय सामंत
तानाजी सावंतराजापुर से किरण सामंत को मौका
एकनाथ शिंदे ने कुछ जगहों पर नए चेहरों को मौका दिया है जिनमें किरण सामंत का नाम शामिल है। किरण सामंत राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत के बड़े भाई हैं। वो लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन लोकसभा चुनाव में रत्नागिरी लोकसभा क्षेत्र बीजेपी के खाते में चला गया लेकिन भाजपा ने लोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को यहां से खड़ा कर दिया जिसके कारण किरण सामंत को नाम वापस लेना पड़ा। लेकिन इस चुनाव में राजापुर विधानसभा क्षेत्र से किरण सामंत को उम्मीदवार बनाकर उन्हें संतुष्ट कर दिया है। किरण सामंत का मुकाबला उद्धव ठाकरे गुट के मौजूदा विधायक राजन साल्वी से होना तय है।
एरंडोल से अमोल पाटिल को बनाया गया उम्मीदवार
चिमनराव पाटिल जलगांव जिले के एरंडोल निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना के विधायक थे। लेकिन उनकी जगह उनके बेटे अमोल पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। लोकसभा चुनाव में छत्रपति संभाजी नगर लोकसभा क्षेत्र से जीतने वाले राज्य के पूर्व मंत्री संदीपन भुमरे के बेटे विलास संदीपन भुमरे को भी उम्मीदवार बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications