अब हेलीपैड पर CM शिंदे के बैग की तलाशी, चुटकी लेते हुए बोले- 'बस कपड़े हैं, यूरिन पॉट नहीं'
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बैग की चेकिंग पर विपक्षी हमले कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलिकॉप्टर में रखे बैग की भी चुनाव आयोग के अधिकारियेां ने जांच की।
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बैग की जांच, पालघर में की। पालघर में सीएम शिंदे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आए थे। शिवसेना ने ये वीडियो खुद शेयर किया है। जिसमें चुनाव आयोग के अधिकारी सीएम शिंदे के हेलिकॉप्टर में रखे सामान की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में सीएम शिंदे हेलिकॉप्टर के बाहर खड़े होकर अपने बैग की जांच करवाते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं हेलिकॉप्टर में रखे बैग को खोलकर चुनाव अधिकारी जब चेकिंग करने लगे तो सीएम शिंदे हंसते हुए नजर आए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा केवल कपड़े हैं, इसमें यूरिन पॉट नहीं है। सीएम एकनाथ शिंदे की बात सुनकर वहां मौजूद शिवसैनिक और अन्य लोग हंसने लगे।
बता दें सोमवार और मंगलवार लगातार दो दिन तक पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे क्रमश- वयतनाम और लातूर अपनी शिवसेना यूबीटी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे तब चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलिकॉप्टर में रखे सामना और बैग की जांच की थी।
जिस पर उद्धव ठाकरे आगबबूला हो गए थे और जांच करने वाले चुनाव अधिकारियों से सवाल किया था कि क्या आप लोग पीएम मोदी, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के हेलिकॉप्टर और उनके बैग की क्या जांच करते हैं?
इतना ही नहीं उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग द्वारा उनके बैग की जांच किए जाने का वीडियो भी शेयर किया था। जिस पर विपक्षी दलों के नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलते हुए चुनाव आयोग पर पक्षपात रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं शिवसेना यूबीटी ने आरोप लगाया था कि ऐसा करके उनके चुनाव प्रचार में बाधा उत्पन्न की जा रही है।
#WATCH महाराष्ट्र: पालघर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बैग की जांच की गई, वहां वे चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।
(सोर्स: शिवसेना) pic.twitter.com/j2Nz3GgKtQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2024












Click it and Unblock the Notifications