Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्‍ट्र में गजब हुआ चुनावी मुकाबला, कई सीटों पर एक ही नाम के दो से तीन प्रत्‍याशी, क्‍या है कोई साजिश?

Maharashtra Elections 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अब तीन सप्‍ताह से भी कम का समय शेष बचा है। उम्‍मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया समाप्‍त होने के बाद एक गजब चौंकाने वाली बात सामने आई है,जो इस साल कई उम्‍मीदवारों के सामने कड़ी चुनौती साबित होने वाली है।

दरअसल, महाराष्‍ट्र की कई ऐसी सीट है जिन पर एक जैसे नाम वाले चुनाव लड़ने वाले एक से अधिक उम्‍मीदवार हैं। सीटों पर एक जैसे नामों ने लोगों का ध्‍यान खींचा है। अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि ये महज एक संयोग है या चुनाव नतीजों को प्रभावित करने के लिए कोई सोची-समझी साजिश है?

Maharashtra Elections

बता दें भारतीय चुनाव आयोग ने महाराष्‍ट्र चुनाव के लिए 8,000 से ज़्यादा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों में से 7,994 को स्वीकार किया,जिसमें कई सीटों पर एक समान नाम शामिल है।

प्रभावित हो सकते हैं चुनाव परिणाम

ऐसे में 20 नवंबर को महाराष्‍ट्र चुनाव में राज्‍य की कई विधानसभा सीटों पर एक जैसे नाम वाले उम्मीदवारों की मौजूदगी मतदाताओं के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा उम्मीदवारों और उसी नाम वाले अन्य उम्मीदवारों के बीच अंतर करने में कठिनाई हो सकती है। वहीं राजनीतिक दल ख़ास तौर पर अपने चुनावी मौकों पर संभावित प्रभाव के बारे में चिंतित हैं, क्योंकि मतदाताओं के भ्रमित होने से कड़े मुक़ाबले के नतीजे प्रभावित होने की संभावना है।

पुणे की पार्वती सीट

पुणे जिले की पार्वती सीट पर भाजपा की माधुरी मिसाल और एनसीपी की अश्विनी कदम के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्‍मीद है। इस सीट पर अश्विनी नाम के तीन निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान भी हैं, जिनका नाम अश्विनी कदम है। यह मामला अकेला नहीं है।

इंदापुर सीट

पुणे की इंदापुर सीट पर यह स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जहां एनसीपी के हर्षवर्धन पाटिल का मुकाबला एनसीपी के दत्तात्रेय भरणे (अजीत पवार) से है, साथ ही इसी नाम वाले अन्य उम्मीदवार भी हैं।

दापोली सीट

रत्नागिरी जिले की दापोली सीट इसी तरह की उलझन देखने को मिली है। दापोली सीट पर शिवसेना की ओर से योगेश कदम वहीं विपक्षी उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना यूबीटी से संजय कदम उम्‍मीदवार हैं। इसी सीट पर कुल 6 कदम वाले उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें से तीन का नाम योगेश कदम, और तीन का नाम संजय कदम है। ये बाकी दो-दो उम्‍मीदवार निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में है।

सतारा की कोरेगांव सीट

सतारा की कोरेगांव विधानसभा सीट से एकनाथ शिंदे की शिवसेना से महेश संभाजीराजे शिंदे और विपक्षी शरद पवार की एनसीपी एसपी के शशिकांत शिंदे के बीच कड़ा मुकाबला होना माना जा रहा है लेकिन इस चुनाव में शशिकांत शिंदे नाम के तीन अन्‍य निर्दलीय उम्‍मीदवार भी चुनाव मैदान में है। जिसमें महेश माधव शिंदे,महेश सखाराम शिंदे और महेश माधव कांबले नाम के उम्‍मीदवार हैं। यानी महेश नाम के कुल चार उम्‍मीदवार हैं।

मुक्ताईनगर सीट

जलगांव जिले की मुक्ताईनगर सीट पर भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिला जहां पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के चंद्रकांत पाटिल और एनसीपी की रोहिणी एकनाथ खडसे के बीच मुकाबला है। यहां पर रोहिणी नाम की दो निर्दलीय उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं एक का नाम रोहिणी पंडित खडसे और दूसरी का नाम रोहिणी गोकुल खडसे। खास बात ये है कि ये दोनों महिलाएं यहां की नहीं एक वाशिम और दूसरी महिला अकोला जिले से है। इतना ही नहीं चंद्रकांत पाटिल नाम के दो निर्दलीय उम्‍मीदवार भी इसी सीट से चुनाव मैदान में हैं।

कर्जत-जामखेड सीट

अहमदनगर जिले की कर्जत-जामखेड सीट पर चुनावी जंग में भाजपा के राम शिंदे और एनसीपी के रोहित पवार शामिल हैं, लेकिन राम शिंदे और रोहित पवार नाम के अन्‍य निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी मैदान को और उलझा दिया है, जिससे भ्रमित मतदाताओं के बीच वोटों का बंटवारा हो सकता है।

तासगांव-कवठे महांकाल सीट

यह पैटर्न सांगली जिले की तासगांव-कवठे महांकाल सीट पर भी दोहराया गया, जहां न केवल एनसीपी के दो गुट एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, बल्कि रोहित पाटिल और संजय पाटिल नाम के निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

इस्लामपुर सीट

इसी तरह इस्लामपुर सीट पर एनसीपी के जयंत पाटिल और अजित पवार की एनसीपी के निशिकांत पाटिल के बीच मुकाबला है, जहां जयंत पाटिल और निशिकांत पाटिल नाम के निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं, जिससे असमंजस की स्थिति और भी बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+