Maharashtra Chunav: भाजपा अब कभी भी जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किनके नाम हुए फाइनल?
Maharashtra Elections BJP Candidates Names list: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को महज अब एक महीना बाकी बचा है। महाराष्ट्र की सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रखने के भाजपा के प्रतिनिधित्व वाला महायुति गठबंधन बेकरार है। विपक्षी महाविकास अगाड़ी को मात देते हुए महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है।
इतना ही नहीं महायुति गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर ली है और माना जा रहा है कि भाजपा अब कभी भी जारी कर सकती है।

हाल ही में हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहली सूची में 110 नामों को पहली सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। पहली ही बैठक में महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा 27 उम्मीदवारों के नामों की पुष्टि की गई। इस सूची में चिमूर से कीर्ति कुमार भांगड़िया, हिंगणघाट से समीर कुनावर और वर्धा से पंकज भोयर जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की संभावित लिस्ट
चिमूर सीट- कीर्ति कुमार भांगडि़या यहां से लगातार दो बार विधायक रह चुके हैं और देवेंद्र फडणवीस के करीबी हैं। विकास कार्याकें के कारण इनकी पकड़ है।
वर्धा सीट- पंकज भाेयर को भाजपा तीसरी बार मैदान में उतार सकती है। ये ओबीसी समुदाया से आते है। ये पहले कांग्रेस में थे और अपने क्षेत्र में इनकी गहरी पकड़ है।
आर्वी सीट- भाजपा विधायक दाराराव केचे की जगह सुमित वानखेड़े को टिकट मिल सकता है। वानखेड़े फडणवीस के ओएसडी हैं।
हिंगनघाट सीट- दो बार से विधायक रहे समीर कुनावार को तीसरी बार मौका मिल सकता है। कुनावार गडकरी के करीबी हैं।अकोला ईस्ट से रणधीर सावरकर
जलगांव जामोद से संजय कुटे
वाशिम से लखमन मलिक जो जो लगातार तीन बार विधायक रहे हैं।
खामगांव सीट- आकाश फुंडकर
यवतमाल सीट- मदन येरावर
रालेगांव सीट-आदिवासी नेता अशोक उइके
दक्षिण नागपुर सीट- मोहन माटे
जामनेर सीट- गिरीश महाजन
बल्लारपुर सीट- सुधीर मुनगंटीवार
कोथरुड सीट- चंद्रकांत पाटिल
विले पार्ले सीट- पराग अलवानी
उल्हासनगर सीट- उत्तमचंद ऐलियानी
चारकोप सीट- अतुल भातखलकर
मालाबार हिल सीट- मंगलप्रताप लोढ़ा
महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की होगी जरूरत?
बता दें 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है। वर्तमान सरकार में भाजपा के पास 103 सीटें हैं। इस बार का चुनाव भाजपा एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी जैसी पार्टी के साथ लड़ रही है। जबकि विपक्ष में कांग्रेस, शरद पवार का गुट और उद्धव ठाकरे का समूह शामिल है।
2019 के चुनाव में जो दोस्त थे वो 2024 में हैं दुश्मन
2019 के चुनावों की बात करें तो भाजपा और शिवसेना ने साथ मिलकर बहुमत हासिल करने के बावजूद मुख्यमंत्री पद को लेकर विवादों के चलते अपने गठबंधन को टूटते देखा। इसके बाद, उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई। हालांकि, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के भीतर विद्रोह, जो बाद में भाजपा के साथ मिल गया, ने ठाकरे के प्रशासन को ध्वस्त कर दिया। एक और मोड़ में, जुलाई 2023 में एनसीपी में विभाजन हुआ, जिसमें अजित पवार दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में शिंदे-भाजपा सरकार में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications