Zeeshan Siddique NCP Candidate: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बेटे जीशान को अजित पवार एनसीपी की टिकट
Baba siddique Son in Maharashtra ELecton 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान से कुछ दिन पहले बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अजीत पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता रहे बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी राजनीति में हैं। वर्तमान में जीशान सिद्दीकी वांद्रे इेस्ट से कांग्रेस विधायक हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने जीशान को बांद्रा पूर्व से उम्मीदवार भी घोषित किया है।
खास बात यह है कि जीशान सिद्दीकी के नाम महाराष्ट्र के सबसे युवा विधायक होने का रिकॉर्ड है। सबसे कम उम्र के विधायक बनने का जिक्र जीशान सिद्दीकी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के बायो में भी कर रखा है।

3 अक्टूबर 1992 को मुम्बई के बांद्रा में जन्मे जीशान सिद्दीकी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की टिकट पर किस्मत आजमाई थी। जीशान सिद्दीकी को 38,337 और शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर को 32,547वोट मिले। जीशान की जीत का अंतर 5 हजार 790 रहा।
जीशान सिद्दीकी जब महाराष्ट्र के पहली बार विधायक बने तब इनकी उम्र 27 साल थी। पिता की छत्रछाया में जीशान ने महाराष्ट्र की सियासत में खूब हाथ आजमाए। इनके पिता कांग्रेस छोड़ अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हुए तो साल 2024 के फरवरी में जीशान को मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया।

अब महाराष्ट्र में साल 2024 का चुनावों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश की सभी 288 सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। देखने वाली बात यह होगी कि इस बार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बाबा सिद्दीकी के बेटे की जीशान की क्या भूमिका रहेगी? तस्वीर अभी धुंधली है, मगर उम्मीदवारों की सूचियां जारी होने पर यह साफ हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 66 साल के बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर 2024 की देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में गोली मार दी गई थी। गोली लगने से घायल बाबा सिद्दीकी को मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications