Maharashtra: विजय शिवतारे ने पवार के गढ में ठोंकी ताल, बदल जाएगा पुणे का राजनीतिक समीकरण

Maharashtra Election 2024: पश्चिम महाराष्ट्र में शिवसेना की प्रमुख लड़ाई राष्ट्रवादी कांग्रेस के उम्मीदवारों के साथ होती थी। उसमें भी पुणे जिला शरद पवार, अजित पवार, सुप्रिया सुळे का गढ़ था। पिछली बार महाराष्ट्र में हुए चुनाव के दौरान यहां पवार परिवार का दबदबा था। लेकिन इस बार स्थिति अलग होने जा रहे हैं। दरअसल, इस बार पवार की दबदबे को तोड़ने ने महायुति गठबंधन से उम्मीदवार शिवातारे मैदान में हैं।

एकनाथ शिंदे ने विजयबापू शिवतारे को पुरंदर हवेली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। वहां उनका मुकाबला कांग्रेस के वर्तमान विधायक संजय जगताप से होगा। बदली हुई राजनीतिक परिस्थिति में पुराने दुश्मन अब मित्र बन गए हैं और पुराने मित्र विरोधी गुट में चले गए हैं।

Vijay Shivtare

शिवतारे को पुरंदर विधानसभा क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं को दूर के लिए अथक प्रयास के लिए जाना जाता है। पुरंदर के विकास के लिए कई सरकारी आदेश उन्होंने अपनी पहल पर जारी करवाए। फुरसुंगी उरळी देवाची इस स्वतंत्र नगर परिषद के लिए उन्होंने सफल प्रयास किया और स्थानीय नागरिकों को भारी करों से मुक्ति दिलाई।

सासवड शहर के लिए 143 करोड़ की नई पानी योजना और आठ करोड़ के विकास कार्य मंजूर करवाने में शिवतारे सफल रहे। इसी तरह जेजुरी शहर के लिए 78 करोड़ की नई पानी योजना और साढ़े पांच करोड़ के विकास कार्य शिवतारे ने प्रयास कर मंजूर करवाए। मावडी स्थित 2400 एकड़ जमीन एमआईडीसी से बाहर करने के लिए विजय शिवतारे ने प्रयास किए। गुंजवणी जलवाहिनी मूल योजना अनुसार वाल्हे पारियों की बस्तियों के उत्तर दिशा से ले जाने का प्रयास भी शिवतारे ने किया।

कौन हैं विजय शिवतारे?
पुरंदर हवेली से दो बार विधायक रहे विजय शिवतारे ने पवार परिवार को हमेशा सीधा निशाना बनाया। पवारों के आर्थिक व्यवहार, उनके चीनी मिलें, उनकी शिक्षा संस्थाएं, उनके उद्योग इन सब पर विजय शिवतारे ने चौतरफा हमला किया। धीरे- धीरे शिवतारे बनाम पवार संघर्ष बढ़ता ही गई। दरअसल अजित पवार ने शिवतारे के हराने के लिए संकल्प ले लिया था।

विजय शिवतारे के करियर की बात करें तो 2009 और 2014 में विजय शिवतारे ने राष्ट्रवादी से संघर्ष कर जीत हासिल की। 2014 में देवेंद्र फडणवीस सरकार के कार्यकाल में उन्हें जलसंधारण विभाग भी दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+