Maharashtra Election Result: नगर परिषद चुनाव में BJP नेताओं के परिवारों का क्या रहा हाल? कौन जीता, कौन हारा?
Maharashtra Local Body Election Result 2025: महाराष्ट्र में 286 नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव की मतगणना 21 दिसंबर 2025 को जारी है। दोपहर 2:30 बजे तक आए रुझानों ने राज्य की राजनीति की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती नजर आ रही है। महायुति गठबंधन को राज्यभर में मजबूत बढ़त मिली है, जबकि महा विकास आघाड़ी (MVA) कई इलाकों में पिछड़ती दिख रही है, हालांकि कुछ सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है।
BJP बनीं सबसे बड़ी पार्टी, किसको कितनी बढ़त
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक BJP करीब 127 नगर परिषदों में अपने नगराध्यक्ष बनाने की स्थिति में है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना 53 जगहों पर आगे चल रही है। अजित पवार की एनसीपी 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस तरह महायुति गठबंधन कुल 212 शहरी निकायों में बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है।

एमवीए को सिर्फ 53 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में बढ़त मिली है। एमवीए को सिर्फ 53 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में बढ़त मिली है, जिसमें कांग्रेस 36, शिवसेना (उद्धव गुट) 9 और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) 8 सीटों पर आगे है। ऐसे में आइए जानते हैं कि महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव में BJP नेताओं के रिश्तेदारों का क्या रहा हाल, कौन जीता और कौन हारा।
🟡 BJP नेताओं के रिश्तेदारों की बल्ले-बल्ले (Maharashtra Nikay Chunav Result 2025)
🔹 इन चुनावों में एक बड़ा सवाल यह भी रहा कि BJP नेताओं के रिश्तेदारों का प्रदर्शन कैसा रहा। शुरुआती रुझानों में कई दिग्गज नेताओं के परिवारजनों ने शानदार बढ़त बनाई है।
🔹 जामनेर में बीजेपी मंत्री गिरीश महाजन की पत्नी साधना महाजन नगर परिषद अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनी गई हैं। चालीसगांव में बीजेपी विधायक मंगेश चव्हाण की पत्नी प्रतिभा चव्हाण मेयर पद की रेस में जीत के बेहद करीब हैं।
🔹 दोंडाइचा में बीजेपी मंत्री जयकुमार रावल की मां नयनाकुवर रावल बढ़त बनाए हुए हैं। भुसावल में मंत्री संजय सावकारे की पत्नी रजनी सावकारे आगे चल रही हैं। वहीं खामगांव में बीजेपी मंत्री आकाश फुंडकर की भाभी अपर्णा फुंडकर भी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। इन नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि कई जगहों पर पार्टी के साथ-साथ पारिवारिक प्रभाव भी काम करता दिखा।
🟡 लोहा नगर परिषद में BJP को बड़ा झटका
हालांकि हर जगह तस्वीर एक जैसी नहीं रही। नांदेड की लोहा नगर परिषद में BJP को करारा झटका लगा है। यहां पार्टी ने एक ही परिवार से 6 उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन सभी को हार का सामना करना पड़ा। स्थानीय नेता गजानन सूर्यवंशी को नगराध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया था। उनके साथ उनकी पत्नी, भाई, भाभी, बहनोई और भांजे की पत्नी भी चुनावी मैदान में थीं। इतने बड़े पैमाने पर एक ही घर को टिकट देने का फैसला विपक्ष के निशाने पर रहा और नतीजा BJP के खिलाफ गया।
महाराष्ट्र नगर परिषद चुनावों के ये रुझान बताते हैं कि जहां कुछ इलाकों में BJP नेताओं के रिश्तेदारों ने बाजी मारी, वहीं कहीं-कहीं जनता ने परिवारवाद को साफ तौर पर नकार दिया। आने वाले घंटों में नतीजे और साफ होंगे, लेकिन इतना तय है कि स्थानीय राजनीति में ये चुनाव बड़े सियासी संकेत दे रहे हैं।
🟡 महाराष्ट्र नगर परिषद-नगर पंचायत चुनाव की जीत पर BJP ने क्या कहा?
बीजेपी नेता और विधान परिषद सदस्य प्रवीन दरेकर ने इन रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी को शुरुआत से ही भरोसा था कि वह 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि नतीजों ने पार्टी के आत्मविश्वास को सही साबित किया है और यह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जनता के भरोसे का प्रमाण है।
बीजेपी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े एक नेता ने कहा कि ये नतीजे पार्टी के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाले हैं। इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा और वे 15 जनवरी को होने वाले 29 नगर निगमों, जिनमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका भी शामिल है, के चुनावों के लिए और अधिक जोश के साथ जुटेंगे।
🟡 महाराष्ट्र नगर परिषद, नगर पंचायत चुनाव 2025
महाराष्ट्र के 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतों की गिनती 21 दिसंबर सुबह 10 बजे शुरू हुई। इसमें वे सीटें भी शामिल हैं, जहां पहले चरण में 2 दिसंबर को मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक पहले चरण में 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 67.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। शेष निकायों में 20 दिसंबर को वोटिंग कराई गई थी। पहले आयोग ने सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराने की घोषणा की थी।
मतदान प्रतिशत की बात करें तो कोल्हापुर जिले की मुरगुड नगर परिषद में सबसे ज्यादा 88.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि नागपुर जिले की बेसा पिपला नगर पंचायत में सबसे कम 51.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications