महाराष्ट्र चुनावों के लिए उद्धव की शिवसेना ने जारी की दूसरी लिस्ट, बायकुला सीट से मनोज जमसुतकर को दिया टिकट
Maharashtra Election 2024: शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है, जिसमें 15 नाम शामिल हैं। मुंबई की पूर्व मेयर श्रद्धा जाधव को वडाला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आठ बार के विधायक कालिदास कोलंबकर के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। कोलंबकर पहले शिवसेना और कांग्रेस में रह चुके हैं। वे 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे।
शिवसेना ने अपने 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में बायकुला सीट पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की है। शिवसेना यूबीटी ने बायकुला से मनोज जमसुतकर को टिकट दिया है। इस सीट के परले कांग्रे, दांव ठोक रही थी। शिवसेना यूबीटी ने इससे पहले 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। पार्टी ने अभी वर्सोवा सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

धुले शहर से शिवसेना (यूबीटी) ने पूर्व भाजपा विधायक अनिल गोटे को मैदान में उतारा है, जो हाल ही में लोक संग्राम पार्टी से अलग हुए हैं। इससे महा विकास अघाड़ी में समस्याएं पैदा हो सकती हैं, क्योंकि शरद पवार की एनसीपी कथित तौर पर अनिल गोटे को गठबंधन में शामिल किए जाने से नाखुश है। कल्याण पूर्व विधानसभा सीट पर भी मुकाबला देखने लायक होगा। उल्हासनगर नगर निगम के पूर्व उप महापौर धनंजय बोडारे को भाजपा की सुलभा गायकवाड़ के खिलाफ मैदान में उतारा गया है, जो जेल में बंद विधायक गणपत गायकवाड़ की पत्नी हैं।
15 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, उनके लिस्ट इस प्रकार हैं...
- धुले शहर सीट: अनिल गोटे
- चोपड़ा सीट: राजू तड़वी
- जलगांव शहर सीट: जयश्री महाजन
- बुलढाणा सीट: जयश्री शेलके
- दिग्रस सीट: पवन जयसवाल
- हिंगोली सीट: रूपाली पाटिल
- परतूर सीट: आसाराम बोराडे
- देवलाली (अजा) सीट: योगेश घोलप
- कल्याण पश्चिम सीट: सचिन बसारे
- कल्याण पूर्व सीट: धनंजय बोडारे
- वडाला सीट: श्रद्धा जाधव
- शिवडी सीट: अजय चौधरी
- बायकुला सीट: मनोज जमसुतकर
- श्रीगोंडा सीट: अनुराधा नागवड़े
- कंकवली सीट: संदेश पारकर












Click it and Unblock the Notifications