शरद गुट ने जारी की दूसरी लिस्ट, 22 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा, जानें किसे कहा से दिया टिकट

Maharashtra Election 2024: शरद पवार गुट ने शनिवार 26 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। एनसीपी की ओर से जारी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। इससे पहले शरद गुट ने 45 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसके बाद ये दूसरी लिस्ट सामने आई है।

एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए कहा, 'मैंने अब तक 67 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है और हम सभी जगहों पर जीतेंगे।' इतना ही नहीं, उन्होंने महा विकास अघाड़ी के बीच सीटों के बंटवारे पर कहा कि अभी कोई बैठक नहीं होगी।

Jayant Patil

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गठबंधन दलों के साथ फोन पर चर्चा हो रही है। सभी (कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी-एससी) करीब 90 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, 2-3 सीटें कम या ज्यादा होंगी, इसलिए बालासाहेब थोराट ने जो कहा है वह सही है। इस दौरान उन्होंने बताया कि अकोल्या से अमित भांगरे को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

वहीं, सतीश पाटिल को एरंडोल सीट से, सतीश चव्हाण को गंगापुर सीट से, अश्विनी कदम को पार्वती सीट से, संदीप क्षीरसागर को बीड सीट से और मालशिर सीट उत्तम जानकर को मैदान में उतारा है। इतना ही नहीं, एरंडोल सीट से सतीश अन्ना पाटिल को, गंगापुर से सतीश चव्हाण को, शाहपुर से पांडुरंग बरोरा को उम्मीदवार बनाया है।

महाराष्ट्र की परंदा सीट से राहुल मोटे, बीड सीट से संदीप क्षीरसागर, आर्वी सीट से मयूरा काले, बगलान सीट से दीपिका चव्हाण, येवला सीट से माणिकराव शिंदे, अकोले सीट से अमित भांगरे, अहिल्या नगर शहर सीट से अभिषेक कलमकर, मालशिरस सीट से उत्तमराव जानकर, फलटण सीट से दीपक चव्हाण और चांदगड सीट से नंदिनीताई भाबुलकर कुपेकर को उम्मीदवार घोषित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+