'हमारे बीच कोई समस्या नहीं', शिंदे गुट और बीजेपी को लेकर बोले महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे गुट और बीजेपी को लेकर कोई समस्या न होने की बात कही। साथ ही कहा कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट विस्तार की बात कहते हुए कहा कि बीजेपी और सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच कोई समस्या नहीं हैं। हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम फडणवीस ने शिंदे सेना ने महाराष्ट्र में 22 लोकसभा सीटों के दावे से इंकार किया है। साथ ही उन्होंने सांसद गजानन कीर्तिकर के बयान कि शिंदे सेना को भाजपा के साथ गठबंधन मे एक सौदा मिल रहा था। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कीर्तिकर ने ऐसा कोई बयान दिया है। ये एक कल्पना है।
जल्द कैबिनेट विस्तार की बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच समन्वय की कोई समस्या नहीं है। सब कुछ भाजपा और शिवसेना के बीच पूर्ण समन्वय से तय किया जाएगा। अपने निर्णय को अंतिम रूप देने के बाद, हम आपको बताएंगे।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत की सरकार गिराने की बातों पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि वे बकबक करते रहते हैं, आपको काम की जरूरत है, इसलिए वे आपको जवाब देते रहते हैं। वे जो दावा कर रहे हैं, हमें उसका जवाब देने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो नहीं जानते कि संजय राउत कौन है।












Click it and Unblock the Notifications