Baba Siddique Case: राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अजित पवार बोले- हमारा काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना
Baba Siddique Murder Case: मुंबई में शनिवार देर रात अजित गुट के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी पर कई राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद गंभीर घायल अवस्था में लीलावती अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे फरार आरोपी की पहचान हो चुकी है।
इस घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार कूपर अस्पताल पहुंचे, जहां बाबा सिद्दीकी का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। वहीं घटना को लेकर अजित पवार ने कहा, "कल मुंबई में हुई घटना पर मुझे यकीन नहीं हो रहा है। वह हमारे नेताओं में से एक थे और उन्होंने मुंबई में सालों तक काम किया है। वह कांग्रेस में भी थे और तीन बार विधायक रहे। उन्होंने मंत्री के तौर पर भी काम किया। पुलिस विभाग ने बहुत जल्द ही अपनी जांच शुरू कर दी है।"

किसने सुपारी दी, जल्द होगा खुलासा
अजित पवार ने आगे कहा कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 5 टीमें बनाकर अलग-अलग राज्यों में भेजी गई हैं। सीएम, गृह मंत्री और मैं स्थिति पर नजर रख रहे हैं। किसने (हत्या के लिए) सुपारी दी और इस सब के पीछे कौन है, मुझे लगता है कि 2-3 दिनों में पता चल जाएगा।
राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
अजित पवार ने बताया कि आज रात 8:30 बजे मुंबई की तर्ज पर बड़ा क़ब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विपक्ष यह कहेगा (सरकार पर आरोप लगाएगा) लेकिन हमारा काम कानून-व्यवस्था का ख्याल रखना है। डिप्टी सीएम ने यहां का दौरा किया। मैंने उनसे और सीएम से भी बात की है और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि हमें जल्द ही पता चल जाएगा कि इसके पीछे कौन लोग थे।
बाबा सिद्दीकी से मेरी गहरी दोस्ती थी-फडणवीस
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह दुखद और गंभीर घटना है। बाबा सिद्दीकी से मेरी गहरी दोस्ती थी। इस तरह की घटना से हम सभी स्तब्ध हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। आज आरोपियों की हिरासत मिलने के बाद पुलिस ब्रीफिंग करेगी। जो थ्योरी आ रही है, वह आधिकारिक नहीं है। कुछ एंगल देखे जा रहे हैं और जांच चल रही है।इतनी गंभीर घटना के बाद भी उन्हें (शरद पवार) सिर्फ सत्ता चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications