महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता नाना पटोले की कार को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, बाल-बाल बचे पीसीसी चीफ

Nana Patole Car Accident: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा देर रात हुआ, जहां पीछे से आ रहे ट्रक ने कांग्रेस नेता की कार को भीषण टक्कर मार दी। गनीमत रही कि पीसीसी चीफ इस हादसे में बाल-बाल बचे गए।

हादसा भंडारा जिले के भीलवाड़ा इलाके में हुआ है, जहां उनकी कार पीछे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में नाना पटोले बाल-बाल बच गए। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

Nana Patole car Accident

जानकारी के मुताबिक बीती रात (मंगलवार) कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले चुनाव प्रचार करके लौट रहे थे, तभी रास्ते में साइड में चल रहे ट्रक ने उनकी कार को बगल से टक्कर मार दी है।

कांग्रेस ने बताया हादसे को बीजेपी की साजिश

वहीं इस हादसे के बाद कांग्रेस ने बीजेपी की साजिश बताते हुए दुर्घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाएं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि-"क्या बीजेपी विपक्षी दल के नेताओं को खत्म कर चुनाव जीतना चाहती है?"

अपने पोस्ट में कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि,"कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले मंगलवार रात भंडारा जिले के चुनावी दौरे पर थे, तभी करदा गांव के पास एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी और कुचलने की कोशिश की। यह बेहद गंभीर घटना है और क्या उन्हें मारने की साजिश रची गई थी? एक संदेह है। जनता के आशीर्वाद से नाना पटोले साहब को चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं।"

बता दें कि एक दिन पहले ही महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी ने सीट शेयरिंग को लेकर औपचारिक ऐलान किया था, जिसके बाद तीनों दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। मालूम हो कि महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों पर उद्धव गुट की शिवसेना 21, शरद पवार की एनसीपी 10 और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+