महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और झटका, इस दिग्गज नेता की बहू BJP में शामिल होने को तैयार! फडणवीस से की मुलाकात

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में पिछले दो-तीन महीनों से कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकूरकर के भी बीजेपी में शामिल होने की संभावना है।

शिवराज पाटिल की बहू बीजेपी में हो सकती हैं शामिल
शुक्रवार को शिवराज पाटिल की बहू ने महाराष्ट्र के दिग्गज भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है और एनएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को मुंबई में वह औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं। महाराष्ट्र में एक तरफ महा विकास अघाड़ी गठबंधन में सीटों को लेकर विवाद फंसा हुआ है और दूसरी तरफ कांग्रेस से उसके दिग्गज नेताओं का ही भरोसा उठता जा रहा है।

archana patil chakurkar

अशोक चव्हाण की बताई जा रही है अहम भूमिका
फरवरी में राज्यसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे और माना जा रहा है कि शिवराज पाटिल की बहू को पार्टी में लाने में वही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। चव्हाण भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा भी पहुंच चुके हैं और माना जा रहा है कि उनके कांग्रेस से निकलने के बाद मराठवाड़ा में कांग्रेस को भारी मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं।

महाराष्ट्र में कई कांग्रेस दिग्गज छोड़ चुके हैं पार्टी
महाराष्ट्र में इस साल कांग्रेस को सबसे पहला झटका तब लगा था जब पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा पार्टी छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए थे। देवड़ा राहुल गांधी के करीबी नेताओं में से माने जाते थे। वह अब शिवसेना कोटे से राज्यसभा सांसद हैं। शिवराज पाटिल यूपीए-1 की सरकार में केंद्रीय गृहमंत्री थे।

मिलिंद देवड़ा के बाद बाबा सिद्दीकी भी छोड़ चुके हैं कांग्रेस
उनके बाद मुंबई कांग्रेस के एक और दिग्गज और राज्य के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने भी कांग्रेस से दशकों पुराना नाता तोड़कर उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी ज्वाइन कर ली थी। अब अगर शिवराज पाटिल की बहू भी कांग्रेस छोड़ने का फैसला करती हैं तो इस साल राज्य में यह कांग्रेस के लिए चौथा बहुत बड़ा झटका हो साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+