इस राज्य में 1 अप्रैल से सीएनजी होगी सस्ती, सरकार ने वैट 13.5% से घटाकर 3% किया

मुंबई। शनिवार को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सीएनजी पर लगने वाले 13.5 प्रतिशत वैट को घटनाकर तीन प्रतिशत करने का फैसला किया है, जिसके चलते अब राज्य में सीएनजी की कीमत में भारी गिरावट आएगी। यह फैसला उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने लिया। सीएनजी दरों में भारी कमी से टैक्सियों और ऑटो-रिक्शा में यात्रा करने वाले आम आदमी को फायदा होगा जो सीएनजी को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने सीएनजी को बढ़ावा देने के लिए वैट में की कमी

महाराष्ट्र सरकार ने सीएनजी को बढ़ावा देने के लिए वैट में की कमी

सीएनजी की कीमतों को कम करने के लिए सरकार का जोर पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देने की ओर भी है। सीएनजी को डीजल और पेट्रोल की तुलना में अधिक पर्यावरण के अनुकूल माना जाता है।

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री ने किया था ऐलान

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री ने किया था ऐलान

दो सप्ताह के बजट सत्र के दौरान पवार ने घोषणा की थी कि सरकार सीएनजी की कीमतों को कम करने के उपाय शुरू करेगी। तदनुसार, शुक्रवार को बजट सत्र के अंतिम दिन, मंत्री ने वित्त विभाग को प्रक्रिया शुरू करने और उस आशय की अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया।

अजीत पवार ने कहा- राज्य सरकार हमेशा आदमी को राहत देने में प्रयासरत है

अजीत पवार ने कहा- राज्य सरकार हमेशा आदमी को राहत देने में प्रयासरत है

प्रदेश के वित्त मंत्री अजीत पवार ने कहा, "राज्य सरकार ने हमेशा आम आदमी को राहत देने की दिशा में प्रयास किया है। सीएनजी में वैट में कमी उसी दिशा में एक कदम है। इससे उन लाखों-लाखों लोगों को मदद मिलेगी जो रोजाना आने-जाने के लिए ऑटो-रिक्शा और टैक्सियों पर निर्भर हैं।"

'800 करोड़ रुपये का हर साल होगा नुकसान'

'800 करोड़ रुपये का हर साल होगा नुकसान'

पिछले महीने की शुरुआत में विधानसभा में राज्य का बजट पेश करने वाले पवार ने कहा कि कटौती से सालाना 800 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। मंत्री ने कहा, "प्राकृतिक गैस पर्यावरण के अनुकूल है और इसका उपयोग बड़े पैमाने पर घरेलू पाइप गैस आपूर्ति और सीएनजी से चलने वाले मोटर वाहनों, ऑटो-रिक्शा, टैक्सियों और निजी वाहनों के लिए भी किया जाता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+