अकोला हिंसा पर महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे का सख्त रुख, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने अकोला हिंसा के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

महाराष्ट्र के अकोला के ओल्ड सिटी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति विलास गायकवाड़ की मौत हो गई। वहीं, अब तक आठ लोग घायल हो गए। इन दंगों पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को अकोला, शेवगांव दंगों के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए है। साथ ही सीएम शिंदे ने सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की है। सीएम एकनाथ ने कहा कि कानून व्यवस्था में साम्प्रदायिक नफरत फैलाने और सामाजिक समरसता को खतरा पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने डीजीपी के साथ-साथ अकोला पुलिस से भी संपर्क बनाए रहे। साथ ही अब तक करीब 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं, डिप्टी सीएम ने भी घटना की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं।
बता दें कि अकोला में दो समूहों में पथराव और सड़क पर हंगामा का वीडियो वायरल हुआ। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, भारी भीड़ ने ओल्ड सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर मार्च निकाला। इलाके में हुई हिंसक झड़प में कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने दंगा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि अगर ज्यादा जरूरत हुई तो इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications