लॉन्ग मार्च में चली गई थी किसान की जान, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने परिवार को दिए 5 लाख रुपये

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतक किसान पुंडलिक जाधव के परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

EKNATH SHINDE

लॉन्ग मार्च के दौरान एक किसान की मौत के बाद महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता की बात कही थी। जिस पर अमल लाते हुए शुक्रवार को बाबा बीआर अंबेडकर की जयंती पर सीएम एकनाथ शिंदे ने किसान के परिवार को 5 लाख रुपये का चेक दिया।

इसके साथ ही जिला प्रशासन को ये भी सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जाधव के बेटे को रोजगार दिया जाए। इसके साथ ही सीएम एकनाथ शिंदे को पता लगा कि जाधव के बेटे ने दसवीं की परीक्षा पास कर ली है और वो अब मजदूरी करता है।

इसके बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने क्लेक्टर से पूछा कि क्या जाधव के बेटे को सरकारी नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही 18 मार्च को जिलाधिकारी गंगाथरन डी ने राज्य सरकार से जाधव के परिवार को सीएम राहत कोष से अनुग्रह राशि देने का अनुरोध किया था।

दरअसल, अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर महाराष्ट्र के नासिक जिले से हजारों किसानों और आदिवासियों ने 200 किलोमीटर पैदल मार्च शुरू किया, जो मुंबई से लगभग 80 किमी दूर ठाणे जिले के वाशिंद शहर पहुंच गया। इसी दौरान नासिक में डिंडोरी के पास रहने वाले किसान पुंडलिक अंबो जाधव को बेचैनी होती है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जाता है।

इसके बाद वो वापस प्रदर्शनस्थल पर आ जाते हैं, जहां करीब 8 बजे खाने के बाद उन्हें फिर बेचैनी होती है, जिसके बाद उन्हें फिर अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया जाता है।

ये भी पढ़ें: 'हर जिले में लगेगा सरकारी योजना मेला', सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+