Maharashtra Civic Polls Result 2026: मुंबई से पुणे तक भगवा का परचम, BJP के लिए निकले ये शुभ संकेत
Maharashtra Civic Polls Result 2026: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजों से प्रदेश की राजनीति के लिए कई संकेत निकले हैं। निकाय चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि बीजेपी अब राज्य में निर्विवाद सबसे बड़ी पार्टी है। इसके साथ ही मुंबई समेत शहरों की सत्ता के समीकरण भी बदल गए हैं।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की धमाकेदार जीत ने ठाकरे परिवार की बादशाहत को खत्म कर दिया। यह संदेश दे दिया है कि शहरी महाराष्ट्र की राजनीति अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है।

BMC नतीजों के साथ मुंबई में बीजेपी युग की शुरुआत
बीएमसी समेत कई नगर निगमों में बीजेपी का प्रदर्शन स्पष्ट संदेश है कि पार्टी अब महाराष्ट्र में निर्विवाद रूप से नंबर-1 राजनीतिक ताकत है। 'हिंदुत्व और विकास' के कॉम्बिनेशन के साथ-साथ 'डबल इंजन' से आगे बढ़कर अब 'ट्रिपल इंजन सरकार' का नैरेटिव शहरी मतदाताओं के बीच मजबूत होता दिख रहा है।
Maharashtra Civic Polls Result 2026: बीजेपी के लिए कई संकेत
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस चुनाव के निर्विवाद नायक के रूप में सामने आए हैं। उन्होंने खुद को राज्य के सबसे प्रभावशाली नेता के तौर पर स्थापित किया है।
- बीजेपी को सबसे बड़ा फायदा बिखरे हुए विपक्ष से मिला है। महाविकास आघाड़ी में स्पष्ट नेतृत्व की कमी और आपसी खींचतान ने बीजेपी के लिए राह आसान कर दी।
- यह भी स्पष्ट हो गया कि संघ और बीजेपी की ताकत अब अजेय होती जा रही है। विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव इस पर मुहर लगाते हैं।
- इसके साथ ही महिला-केंद्रित योजनाएं एक बार फिर चुनावी गेमचेंजर साबित हुईं और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में सफल रहीं।
- बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि शहरी क्षेत्र में उसकी संगठन क्षमता और नेतृत्व निर्णायक मजबूती के साथ बरकरार है। इन नतीजों का असर दूसरे राज्यों तक देखने को मिल सकता है।
Maharashtra Civic Polls: बीजेपी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी
इस चुनाव का सबसे चौंकाने वाला पहलू 'ठाकरे ब्रांड' का कमजोर पड़ना रहा। मुंबई, जहां पिछले करीब 25 वर्षों से ठाकरे परिवार का दबदबा रहा है, वहां बीजेपी और शिंदे गुट की बढ़त ने शिवसेना (UBT) के किले में बड़ी सेंध लगा दी है। राज ठाकरे की 'बाहरी बनाम स्थानीय' राजनीति युवाओं को खासा आकर्षित नहीं कर पाई। बदलती जनसांख्यिकी में शिवसेना (UBT) की पकड़ कमजोर होती दिखी, जबकि मराठी वोटों का बंटवारा और उत्तर भारतीय वोटों का बीजेपी के पक्ष में एकजुट होना निर्णायक साबित हुआ।
Maharashtra Civic Polls Result: पवार परिवार के लिए बड़ा झटका
पवार परिवार के लिए भी यह चुनाव किसी झटके से कम नहीं रहा। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे पारंपरिक गढ़ों में 'पवार बनाम पवार' की सियासी जंग ने यह संकेत दे दिया है कि यहां भी 'लॉ ऑफ डिमिनिशिंग रिटर्न्स' लागू हो चुका है। वहीं, कांग्रेस की स्थिति और भी चिंताजनक नजर आई। शहरी इलाकों में पार्टी का आधार लगातार सिमटता जा रहा है और वह अब दो अंकों तक सीमित होती दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications