Jalna Civic Poll Result 2026: गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी श्रीकांत पांगारकर जीते, ऐसा रहा है अब तक सफरनामा
Jalna Civic Poll Result 2026: महाराष्ट्र के जलना नगर निगम चुनाव के नतीजे काफी हैरान करने वाले हैं। साल 2017 में पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले में आरोपी रहे श्रीकांत पांगारकर ने यहां से जीत दर्ज की है। उन्होंने जालना नगर निगम के वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी कैंडिडेट को शिकस्त दी।
श्रीकांत पांगारकर के खिलाफ चुनाव मैदान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार थे। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने इस वार्ड से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। ऐसे में यह मुकाबला सीधे तौर पर निर्दलीय बनाम भाजपा उम्मीदवार के बीच था। इसमें पांगारकर ने बाजी मार ली।

Maharashtra Civic Polls 2026: कौन हैं श्रींकात पांगारकर
- पांगारकर का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनका राजनीतिक करियर दो दशक पुराना है।
- साल 2001 से 2006 तक अविभाजित शिवसेना के टिकट पर वह जालना नगर परिषद के सदस्य रह चुके हैं। उस समय वे स्थानीय राजनीति में एक सक्रिय चेहरे के रूप में पहचाने जाते थे।
- बाद में शिवसेना से टिकट नहीं मिला, तो 2011 में श्रीकांत पांगारकर दक्षिणपंथी संगठन हिंदू जनजागृति समिति से जुड़ गए।
- इसके बाद उनका नाम 2017 में बेंगलुरु में हुई वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले में सामने आया। इस केस में आरोपी बनाए जाने के बाद पांगारकर लंबे समय तक विवादों में रहे और उनकी सार्वजनिक छवि पर गंभीर सवाल उठे थे।
Shrikant Pangarkar विधानसभा चुनाव से पहले हुए थे सक्रिय
विधानसभा चुनाव 2024 से पहले पांगारकर ने एक बार फिर राजनीति में सक्रिय हुए थे। वह शिवसेना में शामिल हुए। हालांकि, जैसे ही उनकी पार्टी में एंट्री की खबर सामने आई, बड़े पैमाने पर विरोध शुरू हो गया। सामाजिक संगठनों, पत्रकार समुदाय और विपक्षी दलों के दबाव के चलते शिवसेना ने उनके शामिल होने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया।
Jalna Civic Poll Result 2026: निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते
इसके बावजूद, नगर निगम चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमाई और जीत हासिल की। उनकी यह जीत न केवल स्थानीय राजनीति के लिए अहम मानी जा रही है। उनके खिलाफ एकनाथ शिंदे ने अपना उम्मीदवार भी नहीं उतारा। जालना सीट से निकाय चुनाव जीतकर एक बार फिर विवादित छवि वाले श्रीकांत अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications