BJP से गठबंधन करना पड़ा भारी, कांग्रेस ने अंबरनाथ ब्लॉक प्रेसिडेंट और 12 पार्षदों को किया सस्पेंड
Maharashtra Local Body Poll Politics: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के बाद एक अजीब राजनीतिक स्थिति बनी। यहां धुर विरोधी भाजपा और कांग्रेस ने निकाय चुनाव में स्थानीय स्तर पर सत्ता हासिल करने के लिए एकजुट हुए। इस कदम से हडंकप मचते ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐसे 'अप्राकृतिक गठबंधनों' को तुरंत खत्म करने का सख्त निर्देश दिया। वहीं, कांग्रेस ने गठबंधन के दम पर जीते अपने 12 पार्षदों और महाराष्ट्र कांग्रेस ने अंबरनाथ ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पाटिल को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को स्थानीय निकाय चुनाव में समर्थन देने के आरोप में की गई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के उपाध्यक्ष गणेश पाटिल ने प्रदीप पाटिल को इस संबंध में एक कड़ा पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें पार्टी के साथ धोखा करने के लिए नसीहत भी दी गई है।
गणेश पाटिल ने अपने पत्र में स्पष्ट किया, "हमने कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ा और 12 सीटें जीतीं, लेकिन राज्य लीडरशिप या पार्टी के स्टेट ऑफिस को बिना बताए, आपने BJP के साथ गठबंधन कर लिया और यह बात हमें मीडिया सोर्स से पता चली है। यह अच्छी बात नहीं है, इसलिए राज्य प्रेसिडेंट हर्षवर्धन सपकाल के निर्देशानुसार, आपको पार्टी से सस्पेंड किया जा रहा है।"
अंबरनाथ में कांग्रेस ने 12 नवनिर्वाचित पार्षदों को किया निलंबित
अंबरनाथ में कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने अपने सभी 12 नवनिर्वाचित पार्षदों और ब्लॉक अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि यह फैसला उनकी जानकारी के बगैर लिया गया था। इसी कारणवश, अंबरनाथ की कांग्रेस ब्लॉक इकाई को भी भंग कर दिया गया है।
अंबरनाथ में भाजपा और कांग्रेस क्यों आए थे साथ?
बता दें दिसंबर माह में संपन्न हुए अंबरनाथ नगर निकाय चुनाव के बाद परिणामों के बाद बीजेपी ने अंबरनाथ नगर परिषद में कांग्रेस और अजित पवार की एनसीपी के साथ मिलकर 'अंबरनाथ विकास आघाड़ी' नामक गठबंधन बनाया। इस गठबंधन ने बीजेपी की सहयोगी शिंदे गुट की शिवसेना को बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिससे एक नया राजनीतिक समीकरण सामने आया।
चुनाव में शिवसेना 27 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूर रह गई थी। इसके बाद बीजेपी की 14, कांग्रेस की 12 और एनसीपी की 4 सीटों ने मिलकर बहुमत हासिल किया। इस नए गठबंधन के दम पर बीजेपी की तेजश्री करंजुले पाटिल नगर परिषद की अध्यक्ष चुनी गईं।












Click it and Unblock the Notifications