Maharashtra: MVA में ना तेरी ना मेरी, कांग्रेस-उद्धव की शिवसेना और शरद की एनसीपी में हुआ सीटों का बंटवारा
Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सीटों को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान का आखिरकार आज समापन हो गया है। कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूटीबी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) के बीच सीट शेयरिंग पर फाइनल सहमति बन चुकी है।
महाराष्ट्र के चुनाव के लिए तीनों पार्टिर्यो के बीच "ना तेरी ना मेरे वाले" फॉर्मूले पर बात बनी है। यानी महाराष्ट्र के आगामी चुनाव में तीनों पार्टियों ने बराबर संख्या में बंटवारा किया है। प्रत्येक पार्टी ने 85 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और 18 सीटों को महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल अन्य सहयोगी पार्टियों को देने का फैसला किया गया है।

नाना पटोले ने राउत के साथ मिलकर किया सीटों का ऐलान
बुधवार शाम मुंबई में कांग्रेस के महाराष्ट्र अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूटीबी) के संजय राउत ने एक संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस कर ये एमवी में सीट शेयरिंग को लेकर हुए फैसले का ऐलान किया।
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा "हमने तय किया है कि कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) 85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और शेष 18 सीटों पर हम अपने गठबंधन दलों जैसे समाजवादी पार्टी समेत अन्य दलों के साथ बातचीत करेंगे।
15 सीटों पर अभी भी अटकी है बात
बता दें महाराष्ट्र में कुल 288 सीटें हैं जिसमें से तीनों पार्टियों ने 85-85 पर चुनाव लडने का फैसला किया है। तो कुल 270 सीटों में से 255 पर निर्णय घोषित किए गए हैं,यानी अभी भी 15 सीटों पर अभी भी चर्चा चल रही है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने खुलासा किया कि गठबंधन के भीतर अधिकांश सीटों पर सहमति बन गई है। उन्होंने बताया कि शेष सीटें वर्तमान में एमवीए के तीनों दलों के बीच चर्चा चल रही रही है।
सीटों के बंटवारे में कौन सी पार्टी मारेगी बाजी?
एमवीए के भीतर कौन सी पार्टी 'बड़े भाई' के रूप में उभरेगी, इसका सवाल अभी तक हल नहीं हुआ है, क्योंकि कांग्रेस, शरद पवार और उद्धव ठाकरे के गुटों के बीच शेष 15 सीटों के वितरण पर निर्णय अभी भी लंबित हैं।
बाकी 18 सीटें एमवीए किन सहयोगी पार्टियों में बांटेगी?
संजय राउत ने बताया आखिरी मुलाकात शरद पवार की मौजूदगी में हुई थी, जिन्होंने उन्हें मीडिया को संबोधित करने की सलाह दी थी। राउत ने बताया किय बाकी बची सीटों को पीडब्ल्यूपी, सीपीएम, सीपीआई और आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियों को सीटें आवंटित करने की योजना बना रहे हैं।
#WATCH | Mumbai: Maharashtra Congress President Nana Patole says, "We've decided that Congress, NCP (Sharad Pawar faction) and Shiv Sena (UBT) will contest on 85 seats each and on remaining 18 seats, we will have talks with our alliance parties including Samajwadi Party and by… pic.twitter.com/tegTusAi6L
— ANI (@ANI) October 23, 2024
ये है पढ़ें-Maharashtra Chunav: एकनाथ शिंदे को जनता का है जबरदस्त समर्थन, जीत लगभग तय












Click it and Unblock the Notifications