Maharashtra Chunav: महाराष्ट्र की वो विधानसभा सीटें जिन पर मुस्लिम वोटर्स तय करते हैं हार-जीत?
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही राज्य के विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने मुसलमानों के लिए अधिक संख्या में टिकट की मांग करके प्रतिनिधित्व के लिए अपनी आवाज़ उठाई। उन्होंने राजनीतिक दलों, विशेष रूप से महा विकास अघाड़ी से, मुस्लिम आबादी वाले निर्वाचन क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के नेताओं को नामित करने की वकालत की।
इसकी वजह है कि महाराष्ट्र में कई विधानसभा सीटों हैं जहां पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है। इन सीटों पर उम्मीदवार की हार-जीत में मुस्लिम वोटर्स निर्णायक भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं कौन सी वो सीटें हैं जहां मुस्लिम वोटर प्रभावी हैं?

इंडियन एक्सप्रेस की महाराष्ट्र की रिपोर्ट के अुसार महाराष्ट्र की कुल आबादी में मुसलमानों की संख्या 11.56 फीसदी है।। महाराष्ट्र की कुल जनसंख्या 11.24 करोड़ हैं जिनमें से 1.3 करोड़ मुसलमान हैं।
वहीं महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में कुल 38 विधानसभा ऐसी सीटें हैं जहां मुसलमानों की आबादी कम से कम 20% है, जिनमें से नौ सीटें ऐसी हैं जहां मुसलमानों की आबादी 40% से ज़्यादा है।
मुंबई की सीटों पर मुस्लिम आबादी कितनी है?
मुंबई में 10 विधानसभा सीटों पर 25% से ज़्यादा मुस्लिम आबादी है, जो इन इलाकों में मुस्लिमों के खासे प्रभाव को दर्शाता है। पिछले लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी को अल्पसंख्यक समुदाय से अच्छी खासी संख्या में वोट मिले थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की कुछ सीटें हैं जहां पर मुस्लिम वोटर्स ही निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इनमें से कई सीटें मुस्लिम मतदाताओं की पसंद के आधार पर जीत या हार तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
मुंबई की सीटें जहां मुस्लिम वोटर्स का है बोलबाला
- मानखुर्द-शिवाजीनगर में मुस्लिम आबादी 53%
- मुंबादेवी में 50.9%
- बायकुला में 41.05%
- धारावी में 33.05%
- वर्सोवा में 33.05%
- बांद्रा ईस्ट में 33.01%
- मलाड वेस्ट में 27.07%
- अंधेरी वेस्ट में 27.01%
- बांद्रा वेस्ट में 25.03%
कितने मुस्लिम उम्मीदवार जीते हैं?
अब सवाल यह उठता है कि हाल के वर्षों में कितने मुस्लिम उम्मीदवार जीते हैं?
- 1962 में 11 मुस्लिम उम्मीदवार जीते।
- 1967 में 9 मुस्लिम उम्मीदवार जीते।
- 972 में 13 मुस्लिम उम्मीदवार जीते।
- 1978 में 11 मुस्लिम उम्मीदवार जीते।
- 1990 में सबसे कम 7 उम्मीदवार जीते।
- 1972, 1980 और 1999 में सबसे अधिक 13 मुस्लिम उम्मीदवार।
- 2019 के चुनाव में 10 मुस्लिम उम्मीदवार जीते।












Click it and Unblock the Notifications