Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Chunav: 2024 के लोकसभा चुनाव का वोट शेयर क्या कहता है,क्यों चौंकाने वाले हो सकते हैं नतीजे?

Maharashtra Election 2024 News: महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए बुधवार 20 नवंबर,2024 को मतदान हुआ है। 6 महीने पहले ही लोकसभा चुनाव हुए थे, जिसके आंकड़े विधानसभा चुनावों को समझने के लिए एक आधार का काम कर सकते हैं। हालांकि, यह दोनों ही चुनाव पूरी तरह से अलग हैं। लेकिन, अगर 48 लोकसभा सीटों के अंदर आने वाली विधानसभा की 288 सीटों पर तब पड़े वोटों को एक रुझान समझें तो आज हो रही वोटिंग और उसके संभावित परिणाम का एक अंदाजा मिल सकता है।

महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी में टूट के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। लोकसभा चुनावों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन को भारी नुकसान हुआ था और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) जबर्दस्त फायदे में रहा था।

maharashtra chunav

लोकसभा चुनावों के बदल चुके हैं कई समीकरण
उसके बाद महायुति ने राज्य की सत्ता में काबिज रहने के लिए काफी कोशिशें की हैं। पूरे प्रचार अभियान देखने के बाद एक आम भावना यही नजर आई है कि लोकसभा चुनावों से विधानसभा चुनावों तक समीकरण में काफी कुछ बदलाव हो चुका है। लोकसभा चुनावों में 48 सीटों में से एमवीए को 30 सीटें मिली थीं और महायुति मात्र 17 सीटों पर सिमट गया था।

वोट शेयर में मामूली बदलाव से भी बड़े उलटफेर की संभावना
अगर फिर भी हम लोकसभा चुनावों में दोनों गठबंधनों और उनमें शामिल दलों को मिले वोटों का विश्लेषण करें तो फासला बहुत ही मामूली था और इसमें एक फीसदी के बदलाव से भी बहुत बड़ा उलटफेर होने की संभावना है।

महायुति और एमवीए में सिर्फ 1.2% वोट का फासला
2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य में सत्ताधारी महायुति (NDA) गठबंधन को कुल 42.7% वोट मिले थे। जबकि, विपक्षी एमवीए (INDIA bloc) को 43.9% वोट मिले थे। यानी दोनों ही प्रमुख गठबंधन में बहुत ही कांटे की टक्कर थी और इनको मिले वोट में सिर्फ 1.2% का ही अंतर था। महायुति में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी शामिल हैं। वहीं एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एससीपी) जैसे दल हैं।

सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों पर बीजेपी को बढ़त, वोट शेयर में भी आगे
अब अगर पार्टियों के आधार पर वोट शेयर का विश्लेषण करें तो सबसे ज्यादा बीजेपी को 26.2% (83 असेंबली सीट पर बढ़त) वोट मिले थे।

एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 12.9% ( 38 असेंबली सीट पर बढ़त),अजित पवार की एनसीपी को 3.6% ( 6 असेंबली सीट पर बढ़त),शरद पवार की एनसीपी-एससीपी को 10.3% ( 32 असेंबली सीट पर बढ़त),कांग्रेस को 16.9% ( 63 असेंबली सीट पर बढ़त) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी को 16.7% ( 56 असेंबली सीट पर बढ़त) वोट मिले थे। वहीं अन्य को 13.6% वोट और 10 सीटों पर बढ़त मिली थी।

क्यों चौंकाने वाले हो सकते हैं महाराष्ट्र के नतीजे?
विधानसभा चुनावों में अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए लोकसभा चुनावों के बाद से बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों ने काफी मेहनत की है। उसने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। मतदाता संपर्क बढ़ाने के लिए आरएसएस जैसे संगठनों की मदद ली है।

वहीं विपक्षी गठबंधन ने भी चुनावी घोषणापत्र में वादों के बाण चलाए हैं। अलबत्ता उसके पास अबकी बार 'संविधान बदलने' और 'आरक्षण खत्म होने' वाले वो प्रभावी नैरेटिव नहीं हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनावों के परिणाम तय करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+