Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र सियासी दंगल में अशोक गहलोत-सचिन पायलट को बड़ी जिम्‍मेदारी

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र में सियासी दंगल शुरू हो गया है। 15 अक्‍टूबर को ECI ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। प्रदेश की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान व 23 नवंबर को मतगणना है।

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 की घोषणा होने के साथ ही टिकटों का मंथन तेज हो गया और नेताओं का ग्राउंड लेवल पर उतारना शुरू हो गया। राजस्‍थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत व पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट को भी कांग्रेस ने महाराष्‍ट्र चुनाव में बड़ी जिम्‍ममेदारी सौंपी है।

Maharashtra Chunav 2024

हरियणा के बाद अब महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में अशोक गहलोत व सचिन पायलट को संभाग लेवल का सीनियर ऑब्‍जर्वर बनाया गया है।

अशोक गहलोत को महाराष्‍ट्र के मुंबई और कोंकण संभाग में सीनियर ऑब्जर्वर लगाया गया है। इनके साथ डॉ. जी परमेश्वर भी होंगे। वहीं, मराठवाड़ा संभाग के सीनियर ऑब्जर्वर का जिम्मेदारी सचिन पायलट को सौंपी गई है। पायलट के साथ उत्‍तम कुमार रेड्डी हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के साथ ही राजस्‍थान की दौसा, झुंझुनूं, देवली, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। यहां 13 नवंबर को मतदान व 23 को मतगणना है। राजस्‍थान उपचुनाव 2024 में दौसा, झुंझुनूं और देवली-उनियारा सीटों पर सचिन पायलट की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई है। यहां पायलट के समर्थक विधायक चुनाव जीतकर सांसद बने। ऐसे में पायलट को महाराष्‍ट्र के साथ-साथ राजस्‍थान उपचुनाव पर भी विशेष ध्‍यान देना पड़ेगा।

महाराष्‍ट्र में कुल मतदाता (Maharashtra Total voters)

सामान्‍य मतदाता-9,63,69,410
सर्विस मतदाता-1,16,355
18-19 की उम्र के मतदाता-20,93,206
दिव्‍यांग मतदाता-6,36,278
थर्ड जेंडर मतदाता-6,031
85 साल से ज्‍दादा उम्र के मतदाता-12,43,192
कुल मतदाता 9,64,85,765 (9 करोड़ 64 लाख 85 हजार 765)

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम (Maharashtra Assembly Election 2024 Schedule)

अधीसूचना जारी होगी 22 अक्‍टूबर 2024
नामांकन अंतिम दिन 29 अक्‍टूबर 2024
नामांकन पत्रों की छंटनी 30 अक्‍टूबर 2024
नाम वापसी 4 नवंबर 2024
मतदान 20 नवंबर 2024
मतगणना 23 नवंबर 2024
मौजूदा कार्यकाल समाप्ति 25 नवंबर 2024

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+