Tejas Thackeray Hospitalised: उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ठाकरे हॉस्पिटल में भर्ती, अब कैसी है सेहत?
महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी सेहत को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता बनी हुई है।
मेडिकल सूत्रों के अनुसार, बुधवार को उन्हें अस्पताल लाया गया था, जहां शुरुआती जांच के बाद अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। तेजस ठाकरे पिछले तीन दिनों से किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रहे थे। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

राहत की बात यह है कि तेजस अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनके पिता उद्धव ठाकरे और माता रश्मि ठाकरे अस्पताल में ही मौजूद हैं और उनकी देखभाल कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें किस बीमारी के चलते भर्ती किया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी गुप्त रखी गई है।
कौन हैं तेजस ठाकरे?
राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद तेजस ठाकरे ने सत्ता के गलियारों के बजाय प्रकृति की गोद को चुना है। उन्हें उनके करीबी 'टीटी' के नाम से भी बुलाते हैं। उनकी कुछ खास उपलब्धियां इस प्रकार हैं। तेजस ने अपनी पहचान एक बेहतरीन फोटोग्राफर और वाइल्डलाइफ रिसर्चर के रूप में बनाई है। तेजस अब तक लगभग 60 नई प्रजातियों की खोज कर चुके हैं। तमिलनाडु में खोजी गई छिपकली की एक नई प्रजाति का नाम उनके सम्मान में 'तेजस ठाकरे' रखा गया है।
2012 में अंबोली की अपनी पहली यात्रा के दौरान उन्होंने एक खास मछली की खोज की थी, जिसे बाद में 'जैव विविधता विरासत स्थल' का दर्जा मिला। तेजस अक्सर कहते हैं कि उन्हें राजनीतिक रैलियों और भीड़भाड़ से ज्यादा शांति और जंगलों में समय बिताना पसंद है।












Click it and Unblock the Notifications