महाराष्ट्र न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

महाराष्ट्र: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा MLA दान करेंगे 1 महीने का वेतन

Google Oneindia News

नई दिल्ली, जुलाई 29: महाराष्ट्र में इन दिनों बारिश ने तबाही मचा रखी है। राज्य में बाढ़ से अभी तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने बाढ़ पीड़ितों और बारिश से प्रभावित लोगों के पुनर्वास एवं सहायता के लिए एक महीने का अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का फैसला किया है। भाजपा नेता और विधायक आशीष शेलार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Maharashtra BJP MLAs have decided to donate their 1 month salary for relief to the flood affected

आशीष शेलार ने कहा कि, आम आदमी, व्यापारियों, किसानों और कार्यकर्ताओं को हो रहे नुकसान को देखते हुए भाजपा विधायक अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे। शेलार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक करने के बाद यह घोषणा की। उन्होंने कहा, भाजपा के सभी विधायक और विधान परिषद सदस्य एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देंगे।

शेलार ने कहा, मुख्यमंत्री से हमारा अनुरोध है कि पुनर्वास एवं सहायता के लिए हमारा वेतन स्वीकार किया जाए। राज्य को प्रभावित लोगों को अतिरिक्त सहायता भी देना चाहिए। राज्य को राहत और पुनर्वास कार्य के लिए प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करनी चाहिए। पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश से महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति और भूस्खलन की घटनाएं हुईं जिनमें कम से कम 209 लोगों की मौत हो चुकी है।

OMG:महिला हफ्तों तक पर्स में लेकर घूमती रही 3 अरब रुपए की लॉटरी, ऐसे चला मालूमOMG:महिला हफ्तों तक पर्स में लेकर घूमती रही 3 अरब रुपए की लॉटरी, ऐसे चला मालूम

इससे पहले मंगलवार को कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने घोषणा की है कि इस स्थिति में एनसीपी के सभी मंत्री, सांसद और विधायक बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना एक महीने का वेतन देंगे। मंगलवार को गृह मंत्रालय ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 701 करोड़ का रिलीफ फंड का ऐलान किया है। वहीं अब उद्धव सरकार भी आर्थिक पैकेज की घोषणा कर सकती है।

Comments
English summary
Maharashtra BJP MLAs have decided to donate their 1 month salary for relief to the flood affected
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X