'भड़काना बंद करो, नहीं तो सब्र टूट जाएगा', संजय राउत पर भड़के महाराष्ट्र BJP प्रमुख चंद्रशेखर

संजय राउत ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे पर बोलते हुए कहा था, "हमारे पास एक नपुंसक मुख्यमंत्री है। इसलिए सीएम इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से डर रहे हैं।"

Chandrashekhar Bawankule

Maharashtra News: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने संजय राउत की जमकर खिंचाई की है। संजय राउत की राज्य और केंद्र सरकारों के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर चंद्रशेखर बावनकुले ने उन पर निशाना साधा। बावनकुले ने ट्विटर पर कहा, "संजय राउत, भड़काना बंद करो। नहीं तो सब्र टूट जाएगा।" मुंबई में भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए बुधवार को चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, ''संजय राउत ने जेल जो भाषा सीखी है, जैसे 'पागल' और 'नपुंसक' का उपयोग करके हमें उकसाना और चुनौती देना बंद करना चाहिए। अन्यथा, हम धैर्य खो देंगे और भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतर जाएगी।"

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, 'संजय राउत को राज्य का राजनीतिक माहौल खराब नहीं करना चाहिए और सामाजिक माहौल खराब नहीं करना चाहिए।'

संजय राउत को नतीजों की चेतावनी देते हुए, चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा: "संजय राउत को व्यक्तिगत रूप से अपमान करने वाले नेताओं का सहारा नहीं लेना चाहिए।'' बावनकुले ने चेतावनी देते हुए आगे कहा, "उनके (संजय राउत के) शब्दों का उल्टा असर भी हो सकता है"।

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है। इसे अदालत में ही हल किया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "यह जानते हुए भी कि यह मुद्दा सर्वोच्च न्यायालय में हल हो जाएगा, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के लिए यह घोषणा करना उचित नहीं है कि वह स्वयं सीमा क्षेत्र में जाएंगे। अगर वे सीमा क्षेत्र में जाना चाहते हैं, तो सवाल उठता है कि वे पहले क्यों नहीं गए।"

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे संजय राउत ने कहा कि हमारा मुख्यमंत्री नपुंसक है, इसलिए वह महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहा है। संजय राउत ने यह भी कहा, "राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार पहले ही यह कह चुके हैं, और अब मैं कह रहा हूं कि हम कर्नाटक जाने के लिए तैयार हैं। वे क्या करेंगे? क्या वे मुझे फिर से गिरफ्तार करेंगे? मैं उन्हें चुनौती देता हूं वो करके दिखाएं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+