VIDEO: महाराष्ट्र में दिल दहलाने वाला हादसा, 'यमराज' बनकर आया कंटेनर, 7 को दी मौत और 28 घायल

महाराष्ट्र के धुले जिले के शिरपुर तालुका में दिल दहलाने वाले हादसा हुआ। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

Maharashtra Big Accident: महाराष्ट्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। धुले जिले के शिरपुर तालुका में एक बेकाबू कंटेनर कार को टक्कर मारते हुए होटल में घुसते हुए पलट गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी महाराष्ट्र राजमार्ग पुलिस ने दी है।

मौके पर पहुंची राहत टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दिल दहलाने वाले हादसे को देख राहगीर भी भयभीत हो उठे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। CCTV फुटेज आया सामने...

Maharashtra Big Accident

बताया जा रहा है कि हादसा करीब दोपहर 12 बजे हुआ। मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक कंटेनर तेज रफ्तार से गुजरा। आगे जा रही सफेद रंग की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार और कंटेनर दोनों एक होटल में जा घुसे। घटना में कार के परखच्चे उड गए। पूरा मामला आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कैसे होती है ज्यादातर घटनाएं?

महाराष्ट्र राजमार्ग पुलिस के मुताबिक, 2022 में महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 15,224 लोगों ने अपनी जान गवाई। ज्यादतर हादसे टायर फटने, चालक को झपकी आने और तेज गति से वाहन चलाने से होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+