महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से हो रहा शुरू, विपक्ष पर टिकी निगाह
पिछले दिनों जिस तरह से महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिला, उसके बाद आज से विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही है। देखने वाली बात है कि विपक्ष इस विधानसभा सत्र में किस तरह से सरकार को घेरेगा।
महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। यह सत्र तीन हफ्ते तक चलेगा। आज से शुरू हो रहा यह सत्र 4 अगस्त को खत्म होगा। एनसीपी में फूट के बाद यह पहला विधानसभा सत्र है। गौर करने वाली बात है कि शरद पवार से अलग होकर अजित पवार ने बागी विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल होने का फैसला लिया था और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

मानसून सत्र में 24 विधेयकों को पेश किया जाएगा। इसमे से 10 को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है जबकि 14 पर अभी कैबिनेट ने अपनी मुहर नहीं लगाई है। कैबिनेट में पास होने के बाद ही इन विधेयकों को विधानसभा में पेश किया जाएगा।
अहम बात है कि पिछले विधानसभा सत्र में अजित पवार विपक्ष के नेता था लेकिन इस सत्र में वह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। शरद पवार से अलग होकर उन्होंने भाजपा और शिवसेना के साथ हाथ मिलाया और एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो थे।
विधान परिषद में एक बिल को पहले ही पास कर दिया गया है, इस बिल को विधानसभा में पेश किया जाएगा। जबकि एक बिल जो दोनों सदनों की ज्वाइंट कमेटी में है उसे भी पेश किया जा सकता है।
24 बिल के अलावा सत्र के दौरान 6 ऑर्डिनेंस को भी पेश किया जाएगा, जोकि पहले से लागू कर दिए गए हैं। इससे पहले रविवार को अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि सरकार अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल नहीं करेगी।
सत्र से पहले एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। फडणवीस ने कहा कि शिंदे सरकार विपक्ष की ओर से जन सरोकार से जुड़े जो भी मुद्दे उठाए जाएंगे उसे संज्ञान में लेगी।












Click it and Unblock the Notifications