Maharashtra: शाइना एनसी पर टिप्पणी के मामले में एक्शन, उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत के खिलाफ केस दर्ज

शाइना ने अरविंद सावंत को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह वही अरविंद सावंत हैं जिनके लिए साल 2014 और साल 2019 में हमने एक बहन के तौर पर प्रचार किया। लेकिन यह उनकी है कि वे महिला को 'माल' कह रहे हैं। वहीं इसके लेकर शाइना एनसी ने सख्त टिप्पणी। की उन्होंने कहा कि जिनके साथ साल 2014 और साल 2019 में हमने एक बहन के तौर पर प्रचार किया, उनके द्वारा इस तरह की टिप्पणियां उद्धव गुट के नेता की मानसिकता स्पष्ट करती हैं।

मुंबा देवी सीट पर शाइना एनसी का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार अमीन पटेल से है। अमीन पटेल के नामांकन के दौरान शिवसेना उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत भी मौजूद थे। मंच से उन्होंने शाइन एनसी को लेकर जिस तरह की टिप्पणी की इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। बता दें कि 20 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए शाइना एनसी को एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मुंबई की मुंबादेवी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।

Arvind Sawant and Shaina NC

दरअसल, शाइना अरसे से भाजपा में थीं और अक्सर टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष रखती थीं। लेकिन मौजूदा विधानसभा चुनाव से पहले वे शिंदे गुट में शामिल हो गई और उन्हें महायुति गठबंधन की ओर उम्मीदवारी का भी मौका दिया गया।

मुंबा देवी सीट से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने अरविंद सावंत की टिप्पणी की निंदा करते हुए आगे कहा, "वो एक महिला का सम्मान नहीं कर सकते हैं, एक प्रोफेशनल महिला, जो सक्षम है, जो राजनीति में आती है। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं...आपको माफी मांगनी पड़ेगी, यह महाविनाश अघाड़ी है, जिस समय अरविंद सांवत बोल रहे थे, उस समय कांग्रेस विधायक अमीन पटेल हंस रहे थे...आपको माफी मांगनी पड़ेगी।"

उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत के बयान को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। एक बयान में उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है। राजनीति में महिला का सम्मान करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+