इस दिग्गज नेता का 3 साल छोटे बिजनेसमैन पर आया था दिल, मां थी मुस्लिम, पापा थे पंजाबी तो भाई ने की है तीन शादी
Priya Dutt Love Story: राजनेताओं की प्रेमकहानी की कड़ी में आज बात उस नेता की, जो हिंदी सिनेमा के दो महान कलाकारों की बेटी होने के साथ-साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार की बहन भी हैं।

जी हां, आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं कांग्रेस नेता और सोशल वर्कर प्रिया दत्त की, जिनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बातें नहीं होती हैं।
पापा सुनील दत्त की तरह चुनी राजनीति
दरअसल प्रिया दत्त, महान कलाकार सुनील दत्त और नरगिस दत्त की तीसरी संतान और अभिनेता संजय दत्त की छोटी बहन हैं। इतने तगड़े फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद प्रिया दत्त ने एक्टिंग को करियर नहीं बनाया बल्कि उन्होंने अपने पापा के बाद वाले रास्ते यानी कि राजनीति को अपना करियर चुना।
टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया
हालांकि उन्होंने मुंबई के मशहूर सोफिया कॉलेज से समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद अमेरिका के सेंटर फॉर मीडिया आर्ट्स से टेलीविजन प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सियासी कैनवस पर काम करने का फैसला किया।
मां थी मुस्लिम पापा थे पंजाबी और शादी की कैथोलिक से
मालूम हो कि प्रिया दत्त के पापा सुनील दत्त केंद्रीय मंत्री थे, वो हिंदू-पंजाबी परिवार से थे तो वहीं उन्होंने मुस्लिम अभिनेत्री नरगिस दत्त से शादी की थी। विकीपीडिया के मुताबिक नरगिस ने शादी के बाद हिंदू धर्म अपना लिया था और अपना नाम निर्मला दत्त रख लिया था।
36 साल की उम्र में प्रिया दत्त ने किया प्रेम विवाह
आपको जानकर हैरानी होगी कि बेहद ही शांत और गंभीर नजर आने वाली प्रिया दत्त ने 36 साल की उम्र में अपने से तीन साल छोटे बिजनेसमैन के शादी रचाई थी, मालूम हो कि प्रिया दत्त ने बिजनेसमैन ओवेन रोंकोन से शादी की है।
प्रिया के पति हैं आज जाने-माने कारोबारी
आज वो मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन हैं और ओरानजुइस एंटरटेनमेंट और मार्केटिंग फर्म फाउंटेनहेड प्रमोशन्स एंड इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के पार्टनर हैं लेकिन जिस वक्त प्रिया और ओवेन में प्यार हुआ था तब वो अपनी छोटी सी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाया करते थे।
प्रिया दत्त की शादी से संजय दत्त नाराज थे
वो रोमन कैथोलिक हैं, जब उन्होंने अपने पिता को शादी की बाद बताई थी, तो सुनील दत्त थोड़ा परेशान हो गए थे लेकिन बाद में उन्होंने प्रिया की पसंद को मान लिया था लेकिन संजय दत्त को ये रिश्ता पसंद नहीं था।
प्रिया और ओवेन से शादी के एक साल तक बात नहीं की
और उन्होंने साफ कहा था कि 'अगर प्रिया ने ओवेन से शादी रचाई तो वो उनसे बात नहीं करेंगे' लेकिन जब पिता सुनील दत्त ने प्रिया के रिश्ते को मान लिया था तो संजू बाबा भी कुछ नहीं कर पाए, हालांकि वो इस शादी से नाराज थे और उन्होंने प्रिया और ओवेन से शादी के एक साल बाद तक बात नहीं की थी।
Mr. and Mrs. Dutt नाम की किताब में शादी का जिक्र
लेकिन वक्त का पहिया बदला और संजय दत्त की लाइफ में इतना कुछ हो गया, जिसके चलते प्रिया दत्त आज संजय दत्त की सबसे क्लोज फ्रेंड बन चुकी हैं और उनके सुख-दुख में वो हमेशा ढाल बनकर खड़ी रहती हैं। अपनी शादी का जिक्र प्रिया दत्त ने Mr. and Mrs. Dutt नाम की किताब में भी किया है।
'मेरी शादी का तो कार्ड भी नहीं छपा था...'
प्रिया ने लिखा है कि 'मेरी शादी का तो कार्ड भी नहीं छपा था, पापा ने कुछ खास मेहमानों को एसएमएस के जरिए घर पर डिनर का न्यौता दिया था। मेरे घर की छत पर डिनर का आयोजन किया गया था, जहां आने वाले मेहमानों को बिल्कुल नहीं पता था कि ये पार्टी मेरी शादी के लिए रखी गई है। मैं जब वहां दुल्हन की तरह सज-धजकर आई तब जाकर लोगों को पता चला कि मेरी शादी हो चुकी है।'
साल 2005 में सुनील दत्त के निधन के बाद प्रिया दत्त राजनीति में आईं
आपको बता दें कि 27 नवंबर 2003 को प्रिया और ओवेन की शादी हुई थी और इस शादी से दोनों को दो बेटे हैं। इस शादी के दो साल बाद ही साल 2005 में सुनील दत्त के निधन के बाद प्रिया दत्त ने राजनीति में कदम रखा था।
कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और बंपर जीत हासिल की
उन्होंने तब कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और शिवसेना उम्मीदवार को भारी मतो से हराया था। इसके बाद वो साल 2009 में फिर से सांसद का चुनाव जीता था, हालांकि 2014 और 2019 दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
प्रिया दत्त के भाई संजय दत्त ने खुद तीन बार शादी की है
आपको बता दें कि बहुत सारे सोशल इवेंट से जुड़ीं प्रिया दत्त के भाई संजय दत्त ने खुद तीन बार शादी की है। प्रिया सियासत और अभिनय के नामीगिरामी परिवार से आने के बावजूद 'डाउन टू अर्थ' रहना पसंद करती हैं।
भाई संजय की ताकत हैं प्रिया दत्त
जब संजय दत्त को 1993 मुंबई ब्लास्ट में इस्तेमाल हथियार रखने के मामले में जेल हुई थी, तब प्रिया दत्त ही उनकी शक्ति बनकर सामने आई थीं और आज भी वो उनके साथ उनकी ताकत बनकर खड़ी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications