महाराष्ट्र में नवरात्रि उत्सव को ध्यान में रखते हुए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की मिली छूट, जानिए क्या रहेगा समय

मुंबई, सितंबंर 27। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लाउडस्पीकर बजाने के नियमों में ढिलाई की घोषणा की है। दरअसल, शिंदे सरकार ने नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए मुंबई में 1, 3 और 4 अक्टूबर को लाउडस्पीकर आधी रात 12 बजे तक बजाने की अनुमति जनता को दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर एक अहम बैठक की, जिसमें यह तय हुआ कि नवरात्रि उत्सव को ध्यान में रखते हुए 1, 3 और 4 अक्टूबर को लाउडस्पीकर का इस्तेमाल आधी रात तक किया जा सकेगा।

Loudspeaker

जिला कलेक्टरों को दिया गया निर्देश

इसके अलावा सीएम कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) संशोधित नियम, 2017 के तहत संबंधित जिला कलेक्टरों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वो अपने जिलों में साल के किसी भी 15 दिनों में सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति दी जाए। हालांकि आमतौर पर यह छूट 13 दिन के लिए रहेगी, लेकिन 2 दिन एक्स्ट्रा जिले में स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए अधिक दिए जा सकते हैं।

महाराष्ट्र में गहराया था लाउडस्पीकर विवाद

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कुछ महीने पहले तक लाउडस्पीकर विवाद काफी गहरा गया था। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने उस वक्त के सीएम उद्धव ठाकरे को यह चेतावनी दी थी कि अगर मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर नहीं हटे तो फिर हर मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा। लाउडस्पीकर विवाद को लेकर न सिर्फ राज्य की सियासत बल्कि देशभर की सियासत पर इसका असर पड़ा था। अन्य राज्यों में भी मस्जिदों से लाउडस्पीकर को हटाने की मांग की जाने लगी थी। कर्नाटक हाईकोर्ट ने तो लाउडस्पीकर बजाने का समय भी तय कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+