'भगवान राम जंगल में करते थे मांसाहार', शरद पवार गुट के MLA जितेन्द्र आव्हाड का विवादित बयान
अयोध्या (Ayodhya) के वैश्विक पटल पर स्थापित करने की तैयारी है। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी है। इस बीच राम नगरी में उत्सव जैसा माहौल है। इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। वहीं दूसरी ओर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान से पहले कुछ दलों के नेताओं के किनारा करने की बात सामने आई है। इस बीच एनसीपी एमएलए जितेन्द्र आव्हाड ने विवादित बयान ने एक अलग हवा दे दी है। दरअसल, उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को मांसाहारी बताया। एमएलए आव्हाड ने कहा कि राम हमारे हैं, बहुजन के हैं। एमएलए ने दावे के साथ ही भगवान को जंगल में खाने की समस्या थी। ऐईसे में वे जंगल मे शिकार करके खाते थे।
शरद पवार गुट की एनसीपी के विधायक जितेन्द्र आव्हाड ने कहा है कि वान राम को मांसाहारी थे। उन्होंने दावा किया कि भगवान बहुजन समाज के हैं। एनसीपी विधायक ने आगे कहा, " हम राम का आदर्श मानते हैं और हम मांसाहार करते हैं। क्योंकि भगवान राम मांसाहारी थे। जब वे वनवास में थे तो वे जंगल में शिकार करके खाते थे।" इसके पीछे तर्क देते हुए आव्हाण ने कहा कि 14 साल में जंगल रहने वाला राम कहां से शाकाहारी ढूंढ़ने जाता?

एनसीपी नेता ने शिरडी में शरद पवार गुट के नेताओं की एक बैठक बुलाई गई बैठक में ये बड़े आरोप लगाए हैं। आव्हाण ने कहा कि भगवान राम को शाकाहारी बताकर लोगों पर शाकाहार का दबाव डालना सही नहीं है।
Recommended Video
महाराष्ट्र में मांस और मदिरा पर एक दिन के प्रतिबंध की मांग के बाद बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी विधायक राम कदम ने 22 जनवरी को शराब, मांस पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे से पूरे राज्य में शराब और मांस पर एक दिन का प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है।
बीजेपी विधायक राम कदम ने अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन दिन यानी 22 जनवरी को एक पवित्र त्योहार के रूप में मनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा, "मैं भगवान राम के सभी भक्तों की ओर से महाराष्ट्र के सीएम से आग्रह करता हूं कि 22 जनवरी के पवित्र दिन पर पूरे राज्य में शराब और मांस पर प्रतिबंध लगाया जाए। मैं महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि वे केंद्र सरकार से भी अनुरोध करें कि उस दिन पूरे देश में मांस और शराब पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।"












Click it and Unblock the Notifications