Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जबरन वसूली मामला: मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर

मुंबई, 13 अगस्त: एंटीलिया केस सामने आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने राज्य के तत्कालिक गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया। साथ ही सचिन वाजे और देशमुख पर करोड़ों की वसूली के आरोप लगाए। वैसे तो अभी वो एनआईए और ईडी की कार्रवाई से बचे हैं, लेकिन उनके खिलाफ अब ठाणे पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया।

Recommended Video

    Mumbai के Former Police Commissioner Parambir Singh के खिलाफ, Lookout नोटिस जारी | वनइंडिया हिंदी
    Commissioner

    मामले में ठाणे पुलिस कमिश्नर जय जीत सिंह ने बताया कि वासूली मामले में परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ है। जिससे अब वो देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं। अगर उन्होंने बिना इजाजत देश से बाहर जाने की कोशिश की, तो उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कमिश्नर के मुताबिक 30 जुलाई को कारोबारी केतन तन्ना ने पुलिस के पास परमबीर और 27 अन्य को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद ही उनकी ओर से ये कदम उठाया गया।

    ठाणे में वसूली का आरोप
    आपको बता दें कि ये वसूली मामला वाजे वाले मामले से अलग है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक परमबीर जनवरी 2018 से फरवरी 2019 तक ठाणे के पुलिस कमिश्नर थे। उस दौरान उन्होंने तन्ना को कई गंभीर मामलों में फंसाने का आरोप लगाकर 1.25 करोड़ रुपये वसूले थे। इस मामले में परमबीर के अलावा कई अन्य पुलिस अधिकारियों का भी नाम शामिल है।

    देशमुख को छोड़ना पड़ा था पद
    परमबीर ने उस दौरान आरोप लगाते हुए कहा था कि अनिल देशमुख और वाजे मिलकर मुंबई के पब, रेस्टोरेंट आदि से वसूली करते थे। इसके लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपये का टारगेट भी सेट किया था। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने देशमुख को पद से हटा दिया था। इसके बाद उनके खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश कोर्ट ने दिए। वहीं ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग के चलते मामले की जांच कर रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+