Lok Sabha Election: नितिन गडकरी ने किया भव्य रोड शो, फडणवीस बोले- कहो दिल से नागपुर में गडकरी फिर से
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। लगातार दो बार नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीत रहे केंद्रीय मंत्री निनित गडकरी ने नागपुर में मंगलवार को चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। नागपुर में नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक रोड शो किया जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

रोड शो में नागपुर के भाजपा समर्थकों ने नितिन गडकरी और फडणवीस पर जमकर फूल और रंग बरसाया । डिप्टी सीएम फडवीस ने नितिन गडकरी के रोड शो का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें गडकरी की भव्य रोड शो में जनसैलाब नजर आ रहा है। नितिन गडकरी के रोड शो में फडणवीस ने कहा कहो दिल से नागपुर में हम सबके नेता नितिन गडकरी जी फिर से।
बता दें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। सीधी लड़ाई के लिए तैयार कांग्रेस ने इस सीट से नागपुर पश्चिम के विधायक विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है। गडकरी 2014 और 2019 में दो बार नागपुर से जीत हासिल कर चुके हैं।
महाराष्ट्र में पांच चरण में होगा चुनाव
बता दें महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में चुनाव होंगे। जिसमें पूर्वी विदर्भ क्षेत्र की पांच सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल को होंगे। निर्वाचन क्षेत्र नागपुर, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली-चिमूर हैं।
10 अप्रैल को महाराष्ट्र में पीएम मोदी करेंगे रैली
महाराष्ट्र के पहले चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रचार करने के लिए 10 अप्रैल को आएंगे।
महायुति में सीट-बंटवारे का जल्द होगा ऐलान
वहीं महाराष्ट्र में भाजपा के प्रतिनिधित्व वाले महायुति गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि 'महायुति' के सहयोगी अपनी सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के करीब हैं और सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा अप्रैल में दूसरे चरण के मतदान वाले लोकसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारने पर निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा 'हम सीटों को अंतिम रूप देने के करीब हैं और हम जल्द ही व्यवस्था की घोषणा करेंगे।'
कहो दिल से
— Devendra Fadnavis (Modi Ka Parivar) (@Dev_Fadnavis) April 2, 2024
नागपुर में हम सबके नेता मा. नितिन गडकरी जी फिर से...@narendramodi @nitin_gadkari @BJP4Nagpur @BJP4Maharashtra#BJP #AbkiBaar400Paar #LokSamvadYatra pic.twitter.com/SqkI3Zyb2Z












Click it and Unblock the Notifications