लोकसभा चुनाव: महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम फडणवीस बोले- उद्धव ठाकरे को मनोचिकित्सक की जरूरत है

महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव के बीच शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जमकर पलटवार किया है। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता फडणवीस ने कहा उद्धव ठाकरे के भाषणों से पता चलता है कि उन्‍हें एक मनोचिकित्‍सक की जरूरत है।

फडणवीस ने 2019 में उनके, गृह मंत्री अमित शाह और शिवसेना के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि मीडिया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार को बहुत गंभीरता से लेता है, यहां तक किभले ही उनका मुख्यमंत्री के रूप में जन्म भाजपा के कारण हुआ।

Deputy CM Fadnavis

बता दें मुंबई में 20 मई को मतदान है, इस बार के चुनाव में भाजपा, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के साथ महायुति गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है जिसका मुकाबला महाअघाड़ी गठबंधन जिसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी, कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी शामिल है।

फडणवीस ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्‍यू में कहा "गठबंधन की राजनीति महाराष्ट्र में बनी रहेगी। उन्होंने कहा 'हम अपने सहयोगियों को मजबूत करना जारी रखेंगे और राज्य चुनाव मिलकर लड़ेंगे।'' उन्होंने कांग्रेस को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उनके बयान पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं।"

फडणवीस ने बारामती, ठाणे और कल्याण में लोकसभा चुनाव की लड़ाई के बारे में पूछे जाने पर जबाब देते हुए कहा शरद पवार की बॉडी लैंग्वेज देखिए। उन्‍होंने कहा यदि आप उनके इतिहास को देखें, जब भी वह कमजोर हुए हैं, उन्होंने कांग्रेस में विलय कर लिया है और जब उनमें ताकत आ गई तो उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी।

फडणवीस ने कहा ऐसा वह चार-पांच बार से अधिक कर चुका है। उन्हें लगता है कि उन्होंने बारामती को अजित पवार के हाथों खो दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+