फेमस निवेश बैंकर रहे मोदी सरकार के मंत्री पीयूष गोयल जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
Piyush Goyal net worth: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट बुधवार को जारी कर दी है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में कुल 72 सीटों के उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें मोदी कैबिनेट के कई दिम्गज मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। इन दिग्गजों में रेलवे मंत्री तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का नाम भी शामिल है। जिन्हें भाजपा ने मुंबई नार्थ से उम्मीदवार बनाया है।

बता दें मोदी सरकार की कैबिनेट में कई ऐसे मंत्री हैं जो अपनी संपत्ति को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। उनमें पीयूष गोयल का नाम भी शामिल है। पीयूष गोयल वर्तमान समय में कई विभागों के मंत्री हैं।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को दो बार के सांसद गोपाल चिनय्या शेट्टी के स्थान पर मुंबई उत्तर से मैदान में उतारा गया है, ये भाजपा के लिए सुरक्षित मानी जाती है। पीयूष महाराष्ट्र राज्य से राज्यसभा के लिए संसद सदस्य भी हैं। आइए जानते हैं फेमस निवेश बैंकर रहे पीयूष गोयल आखिर कितनी संपत्ति के है मालिक?
पीयूष गोयल का जन्म और माता-पिता
पीयूष गोयल का जन्म 13 जून 1964 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता वेदप्रकाश और मां चंद्रकांता गोयल है। पीयूष के पिता वेद प्रकाश नौवाहक मंत्री थे और भाजपा के कोषाध्यक्ष का पद वर्षों तक संभाला था। पियूष गोयल की मां चंद्रकांता महाराष्ट्र विधानसभा के लिए तीन बार सलेक्ट हुई थीं।
पीयूष गोयल के पत्नी व बच्चे?
पीयूष गोयल की पत्नी सीमा सोशल वर्कर हैं। पीयूष गोयल के दो बच्चे ध्रुव और राधिका है। दोनों ही बच्चे हार्वड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहे हैं।
पीयूष गोयल की शिक्षा
पीयूष गोय अखिल भारत में दूसरे रैक होल्डर चार्टड अकाउंटेंट थे और एलएलबी में मुंबई विवि में दूसरी रैंक हासिल की थी। पीयूष राजनीति में आने से पहले प्रख्यात निवेश बैंकर और प्रबंधकन कार्यनीति एवं विकास प्रमुख कारपोरेटों के एडवाइजर थे। इसके अलावा पीयूष देश के सबसे बड़े कार्मशियल भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बडौदा के बोर्ड मेंबर भी रहें।
पीयूष गोयल का राजनीतिक करियर
54 वर्षीय पीयूष गोयल उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य हैं और 2017 - 2019 में रेलवे एवं कोयला मंत्री भी रहे। पीयूष गोयल के रेलवे मंत्री के कार्यकाल में इंडियन रेलवे ने वर्ष 2018 -19 में अब तक का सर्वोत्तम सुरक्षा रिकार्ड प्राप्त किया। इसके अलावा दिल्ली से वाराणसी के बीच पहली स्वदेशी हाईस्पीड वंदे भरत एक्सपेस की शुरूआत करने का श्रेय भी इन्हीं को जाता है। इसके अलावा पीयूष गोयल भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
पीयूष गोयल की कुल संपत्ति
अब अगर पीयूष गोयल की कुल संपति की बात की जाए तो ये 95 करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास कुल 95,37,86,434 रुपए की संपति है। महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी और अपनी पत्नी की कुल संपत्ति कुल 100 करोड़ 33 लाख 57 हजार 767 रुपए की घोषित की गई थी।
पीयूष गोयल की चल-अचल संपत्ति
पीयूष गोयल के पास 79 करोड़ 74 लाख 19 हजार 203 रुपए की चल और 20 करोड़ 59 लाख 38 हजार 564 रुपए की अचल संपत्ति हैपीयूष गोयल के पास मंबई में एक 3,28,44,000 रुपए का घर है। उनकी पत्नी सीमा गोयल के नाम दो फ्लैट हैं जिनकी कुल कीमत 2021 में 13,38,00,300 रुपए थी।
पीयूष गोयल पर देनदारियों की बात की जाए तो इन पर 14.2 करोड़ रुपए की देनदारी है। चुनावी हलफनामे के अनुसार पीयूष गोयल के पास कोई जमीन नहीं है। उनकी अचल संपत्ति में सारे फ्लैट हैं। गोयल दंपत्ति पर 30 करोड़ का लोन हैं।
गहनों और वॉच के शौकीन हीं पीयूष गाेयल
पीयूष गोयल गाड़ियों और गहनों के काफी शौकीन हैं। हलफनामें के अनुसार पीयूष गोयल के पास 2,03,54,000 रुपये के सोने-चांदी के गहने और बेशकीमती घडियां हैं। गाड़ी की बात करे तों पीयूष गोयल के पास 15 लाख की टोयोटा कोरोला, 3 लाख से अधिक कीमत की टोयोटा कैमरी हाइब्रिड कार है वहीं उनकी पत्नी सीमा के नाम पर कोई कार नहीं हैं। उनके पास 1,76,80,000 रुपए के सोने-चांदी के गहने की मालकिन हैं।












Click it and Unblock the Notifications